व्यवसायियों को हो सकता है नुकसान.. मुजफ्फरपुर बाजार समिति बंद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisements
ad

बिहार विधानसभा सभा चुनाव 2025 का दूसरा चरण 11 नवंबर को है और पहले तथा दूसरे चरण के बाद 14 नवंबर को मतगणना होगी। इसके पहले प्रथम चरण का चुनाव 6 नवंबर को हो चुका है। मतपेटियां (ईवीएम) भी सुरक्षित रखवा दी गई है, इसके बावजूद मुजफ्फरपुर बाजार समिति का दोनों गेट बंद है। जिससे व्यवसायियों को नुकसान हो सकता है।


इससे पूर्व में हुए चुनावों में यह व्यवस्था थी कि ईवीएम सुरक्षित करने के बाद बाजार समिति का 1 गेट खोल दिया जाता था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं किया गया है, जिसके कारण व्यवसायियों की मुश्किलें बढ़ गई है। इसको लेकर बाजार समिति व्यवसायी संघ के अध्यक्ष ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर बाजार प्रागंण के दूसरे गेट को व्यापारियों एवं किसानों के लिए खोलने का अनुरोध किया है।

संघ के अध्यक्ष विजय चौधरी ने बताया कि चार नवंबर की संध्या में बाजार समिति प्रागंण खाली करवा लिया गया था। बाजार समिति के कर्मचारी द्वारा बताया गया कि ईवीएम जमा होने के बाद सात नवंबर को 10 बजे दिन से व्यवसाईयों एवं किसानों के लिए दूसरा गेट खोल दिया जाएगा। पूर्व के सभी चुनावों में ईवीएम जमा होने के बाद अगले दिन सुबह दूसरा गेट खोल दिया जाता था, लेकिन अभी तक दूसरा गेट नहीं खोला गया है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

बाजार समिति प्रागंण के अंदर बहुत से दुकानों में फल और आलू-प्याज का स्टॉक है और बाजार प्रागंण के गेट के बाहर भी लगभग 25 से 30 ट्रक आलू-प्याज और फल की गाड़ियाँ खड़ी है। ये सभी कच्चा एवं खराब होने वाला वस्तु है। यदि जल्द इनको नहीं बेचा जाएगा तो यह सब सड़ कर खराब हो जाएगा। इससे व्यापारियों एवं किसानों को बहुत नुकसान होगा।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Advertisements