बागमती नदी में तैरती मिली महिला की लाश…2 दिन पहले कराई गई थी प्राथमिकी दर्ज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisements
ad

छठ के नहाए खाए के दिन नदी में तैरती लाश ने लोगों को हैरत में डाल दिया। तैरती लाश से आस पास के गांव में कोहराम मच गया। आस पास के गांव के सैकड़ों लोग नदी किनारे जमा हो गए। गांव के लोगों ने नदी में लाश देखा और पता लगाने में जुट गए कि लाश आई कहां से। काफी छान बिन के बाद पता चला कि ये लाश किशुन राय की 22 वर्षीय बेटी रूबी कुमारी की है। जो 2 दिन पहले गायब हो गई थी और उसी दिन उसके गुमशुदगी की शिकायत औराई थाने में कराई जा चुकी थी, जिसमें रूबी कुमारी की मानसिक स्तर कम होने की बात भी कही गई है।

बता दें कि किशुन राय का घर औराई थाना क्षेत्र अंतर्गत मथुरापुर बुजुर्ग पंचायत के जोंकी गांव में पड़ता है। 3 साल पहले ही किशुन राय ने पुत्री रूबी कुमारी की शादी की थी। ग्रामीण डाक बाबू ने बताया कि शुक्रवार की अहले सुबह गायब होने के बाद काफी खोजबीन की गई लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई थी। आज सुबह ग्रामीणों ने नदी में उपला रहे शव को देखा तो परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने ही शिनाख्त किया कि तैरती लाश रूबी कुमारी का ही थी। लोगों को आशंका है की शौच के दरमियान पैर फिसलने से बागमती नदी की उप धारा में गिर गई होगी और डूब गई होगी जिससे उसकी मौत हो गई।

वही मथुरापुर बुजुर्ग के पैक्स अध्यक्ष रणवीर कुमार शेखर ने बताया मृतका कि शादी 3 साल पहले कौड़ियाटेल में हुआ था। वह दो बच्चों की मां थी। दो साल का पुत्र दिव्यांश कुमार व 3 महीने की पुत्री सानवी कुमारी हैं। बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। मौके पर पहुंची औराई थाना की पुलिस शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया और आगे की छानबीन में जुटी है।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Advertisements