औराई प्रखण्ड का धरहरवा पंचायत स्वास्थ्य सेवा से महरूम.. मुजफ्फरपुर का मामला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisements
ad

औराई, मुजफ्फरपुर जिले का एक प्रखंड डेमोग्राफी के हिसाब से देखने पर ये कृषि प्रधान क्षेत्र है। यहां के लोगों का जीवन यापन खेती पर ही निर्भर है और स्वास्थ्य सरकारी अस्पताल के भरोसे। अब अगर अस्पताल में डॉक्टर ही न पहुंच पाए तो शिकायत तो बनता है न।

अभी हम बात कर रहे है औराई प्रखंड के धरहरवा पंचायत की, जहां के PHC (Primary Health Centre) के डॉक्टर आए दिन गायब रहते हैं। और अगर आ भी गए तो आने का समय निश्चित नहीं है। अभी कल बुधवार को एक स्थानीय की तबियत खराब हुई तो वो हॉस्पिटल गया पर उसे वहां डॉक्टर नहीं मिला। लेकिन क्यूंकि यह ग्रामीण कृषक इलाका है तो साक्षरता और जानकारी दोनों का अभाव है। उस ग्रामीण को पता ही नहीं कि यहां डॉक्टर नहीं बल्कि CHO (Community Health Officer ) आते हैं। और एक CHO के जिम्मे 2-3 PHC आते हैं, अन्य दिन PHC चलाने की जिम्मेदारी ANM (Auxiliary Nurse Midwife) के ऊपर होती है।

धरहरवा पंचायत के मुखिया प्रमोद पूर्वे ने बताया कि धरहरवा पंचायत में फिलहाल कमल नारायण CHO के तौर पर पदस्थापित हैं और इनके जिम्मे 2-3 PHC हैं कमल नारायण शुक्रवार और शनिवार के दिन धरहरवा आते हैं और बाकी के दिन संभवतः दूसरे PHC में भी जाते होंगे। मुखिया पूर्वे ने यह भी बताया कि जब CHO नहीं होते हैं तो अस्पताल की सारी जिम्मेदारी ANM संभालती हैं।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

अब सवाल सरकार पर उठता है कि वो ग्रामीणों की परेशानी पर कब ध्यान देगी। समय पर ग्रामीणों को अगर स्वास्थ्य सुविधा भी न मिल पाए तो जाहिर सी बात है कि ग्रामीण परेशान होंगे। ग्रामीणों का कहना है कि PHC मे डॉक्टर के न होने से ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल पाती है।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ready for a more memorable dating experience? Explore luxury dating to meet people who share your interests, lifestyle, and appetite for a genuine connection.
A well-designed dating site helps compatible people connect through shared interests, making sugar dating more enjoyable and likely to lead to meaningful conversations.