जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन.. 210 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisements
ad

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम अंतर्गत जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट रामबाग में किया गया। जिसमें मुजफ्फरपुर जिले के सभी प्रखंड से 210 प्रतिभागीयों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्रारंभिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान सुजीत कुमार दास, प्रभारी प्राचार्य डायट रामबाग अनामिका कुमारी एवं बिहार शिक्षा परियोजना के शिक्षा समन्वयक मनोज कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस कार्यक्रम में वर्ग 6 से 8 तक के बच्चों के लिए गणित एवं विज्ञान विषय प्रदर्श के साथ नवाचार की संभावनाएं थीम पर निर्मित प्रदर्शों की प्रदर्शनी एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके साथ-साथ वर्ग 9 से 12 के बच्चों के बच्चों के लिए भी विकसित भारत में विज्ञान नवाचार की संभावनाएं एवं क्वांटम युग की आगाज थीम से संबंधित विषय पर विज्ञान प्रदर्शनी एवं क्विज का आयोजन किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे।

सभी विधाओं से वर्गवार कुल 54 प्रतिभागियों को जिला स्तर पर प्रथम द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को डीपीओ एसएसए सुजीत कुमार दास एवं शिक्षा समन्वयक मनोज कुमार के द्वारा प्रशस्ति पत्र में मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। सभी विधाओं में निर्णायक दल के सदस्य के रूप में डायट के व्याख्याता डॉo निर्मल कुमार, पंकज कुमार के द्वारा सभी प्रदर्शो का मूल्यांकन किया गया। वही क्विज प्रतियोगिता के सभी विधाओं का मूल्यांकन डॉo रश्मि कुमारी एवं अपर्णा कुमारी ने किया।

समस्त कार्यक्रम का संचालन जिला तकनीकी सदस्य दल के सदस्य केशव कुमार ने किया। इस कार्यक्रम के क्रियान्वयन में जिला तकनीकी दल के सदस्य अभिषेक कुमार सरैया, पप्पू कुमार पंकज मोतीपुर, अमितेश कुमार सकरा, मोo इम्तियाज अहमद, मोo शोएब सकरा, नीरज कुमार कुढ़नी एवं प्रखंड स्तरीय तकनीकी दल के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

जिला स्तर पर गणित में मध्य विद्यालय मिठनपुरा हिंदी को प्रथम स्थान, विज्ञान में मध्य विद्यालय हरपुर को प्रथम स्थान, विकसित भारत में नवाचार की संभावनाएं विषय के लिए उत्क्रमित मध्य विद्यालय खंगुरा कन्या को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।

वर्ग 6 से 8 के बच्चों के लिए आयोजित क्विज प्रतियोगिता में विज्ञान एवं नवाचार के लिए उत्क्रमित मध्य विद्यालय सलेमपुर को प्रथम स्थान, कृत्रिम बुद्धिमता में बुनियादी विद्यालय बरियारपुर को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।

वर्ग 9 से 12 के बच्चों के लिए आयोजित क्विज प्रतियोगिता में विज्ञान एवं नवाचार के लिए उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय पिलखी को प्रथम स्थान एवं क्वांटम युग का आगाज के लिए उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय चंगेल को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Advertisements