प्रमंडलीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2025-26 का भव्य आगाज, खिलाड़ियों में दिखा जोश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisements
ad

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के सहयोग से प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2025–26 का आज भव्य शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने दीप प्रज्वलित कर किया।प्रतियोगिता के पहले दिन हुए विभिन्न मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कई मैच रोमांचक और संघर्षपूर्ण रहे।

वॉलीबॉल बालिका अंडर 14 वर्ग में मुजफ्फरपुर की टीम ने पश्चिमी चंपारण को कड़े संघर्ष में 2–1 से पराजित कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।
वॉलीबॉल बालक अंडर 14 वर्ग में भी मुजफ्फरपुर ने पूर्वी चंपारण को 2–0 से हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया।

फुटबॉल बालक अंडर 14 वर्ग में पश्चिमी चंपारण ने मुजफ्फरपुर को पराजित किया, जबकि फुटबॉल बालिका अंडर 14 वर्ग में भी पश्चिमी चंपारण ने मुजफ्फरपुर को हराकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।

हैंडबॉल बालिका अंडर 14 वर्ग में पश्चिमी चंपारण ने मुजफ्फरपुर को 7–1,
अंडर 17 वर्ग में 6–2, और
अंडर 19 वर्ग में पूर्वी चंपारण ने मुजफ्फरपुर को 5–2 से हराकर विजय प्राप्त की।

टेबल टेनिस और बैडमिंटन में मुजफ्फरपुर का दबदबा


टेबल टेनिस प्रतियोगिता में मुजफ्फरपुर के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
टेबल टेनिस बालक अंडर 14 वर्ग में

प्रथम स्थान: वत्सल दागा (मुजफ्फरपुर)

द्वितीय स्थान: आर्यन (मुजफ्फरपुर)

तृतीय स्थान: अब्दुल रजा गौसी एवं अमान अली (मुजफ्फरपुर) ने प्राप्त किया।

टेबल टेनिस बालिका अंडर 14 वर्ग में

प्रथम स्थान: आसना सावनी (मुजफ्फरपुर)

द्वितीय स्थान: तेजस्वी तेजश्री (मुजफ्फरपुर)

तृतीय स्थान: प्रियांशु कुमारी (सीतामढ़ी) एवं श्रेया कुमारी (मुजफ्फरपुर) ने प्राप्त किया।

बैडमिंटन अंडर 14 बालिका वर्ग में मुजफ्फरपुर की संभावी शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया,
आराध्या कौशिक द्वितीय और नीलाक्छी ठाकुर तृतीय स्थान पर रहीं।

खो-खो में मुजफ्फरपुर ने मारी बाजी


खो-खो प्रतियोगिता में मुजफ्फरपुर की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों वर्गों में जीत दर्ज की।
खो-खो अंडर 14 बालक वर्ग में मुजफ्फरपुर ने सीतामढ़ी को 4–1 से हराया।
खो-खो अंडर 14 बालिका वर्ग में मुजफ्फरपुर ने पश्चिमी चंपारण को 6–2 से पराजित किया।

प्रथम दिन के सफल आयोजन के बाद खिलाड़ियों में आगामी मैचों को लेकर जबरदस्त उत्साह है। प्रतियोगिता 18 अक्टूबर तक चलेगी, जिसमें विभिन्न खेलों के फाइनल मुकाबले होंगे।

जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन कहा कि खेल से  व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास होता है। बच्चों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और राष्ट्रीय एकता की भावना का भी विकास होता है। ये भी संभावना जताई कि इस प्रतियोगिता से कई खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करेंगे।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन खेल प्रतिभाओं को हर संभव प्रोत्साहन और संसाधन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस प्रतियोगिता में तिरहुत प्रमंडल के मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण और गोपालगंज जिलों से लगभग 1600 खिलाड़ियों ने भाग लिया है।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Advertisements