ठंड को देखते हुए कक्षा 8 तक के पढ़ाई पर 8 जनवरी तक ब्रेक..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ठंड को देखते हुए कक्षा 8 तक के पढ़ाई पर 8 जनवरी तक प्रतिबंधित कर दिया गया है। वही इसके आगे की कक्षाओं को आधे घंटे के लिए समय बढ़ा दिया गया है।

मुजफ्फरपुर सहित पूरे बिहार में ठंड की अराजक स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने पूरे बिहार के जिलों में ठंड का अत्यधिक प्रकोप और घना कुहासा छाने की संभावना जताई है। और इसके लिए मौसम विभाग की तरफ से इसके लिए ऑरेंज अलर्ट चेतावनी भी जारी की गई है। बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल संभावना को देखते हुए  पटना के जिलाधिकारी (DM) डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने शनिवार को आदेश जारी करते हुए जिले के सभी स्कूलों में कक्षा 8वीं तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर 8 जनवरी 2026 तक के लिए प्रतिबंध लगा दिया है।

इससे ऊपर के छात्रों के लिए स्कूल पूरी तरह बंद नहीं किया गया है बल्कि उनके समय में फेरबदल किया गया है। अब कक्षा 9वीं से 12वीं तक की शैक्षणिक गतिविधियां सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे के बीच ही संचालित की जा सकेंगी। मैट्रिक और इंटरमीडिएट की होने वाली बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए प्री-बोर्ड और बोर्ड परीक्षाओं के लिए आयोजित होने वाली कक्षाओं को इस प्रतिबंध से बाहर रखा गया है।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें