चुनाव के वक्त चुनावी रंजिश ! या फिर कोई व्यक्तिगत दुश्मनी ?

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिहार में हो रहे चुनाव के वक्त किसी भी राजनीतिक व्यक्ति पर हमला 2005 के पहलें की चुनाव की याद करा जाता है। वैसे अब ऐसा कम होता है क्यूंकि लोगों में थोड़ी जागरूकता फैली है और साथ में 2005 के पहले की हो रही प्रक्रियाओं का तरीका बदला है।

गुरुवार की देर रात बाइक सवार अपराधियों ने भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रतीक एडविन शर्मा के कमलनाथ नगर स्थित घर पर अपराधियों ने बम विस्फोट की घटना को अंजाम दिया हैं। इस घटना में किसी प्रकार के जान माल की क्षति तो  नहीं हुई है, पर धमाका बहुत ही जोरदार था

गुरुवार की देर रात दो बाइक पर सवार पांच अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया हैं। नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में प्रतीक एडविन शर्मा की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई हैं। बम सिर्फ आवाज करने वाला था। उसमें किसी प्रकार छर्रा या अन्य घातक वस्तु नहीं था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा हैं। शीघ्र ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

घटना के वक्त प्रतीक एडविन शर्मा परिवार के लोगों के साथ कमलनाथ नगर स्थित आवास पर थे। इसी दौरान उनके घर के अहाते में चलती बाइक से अपराधियों ने बम फेंका। बम की आवाज इतनी तेज थी कि डेढ़ सौ मीटर दूर तक के लोगों को तेज आवाज सुनाई दिया।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें