पहले वर्चुअल शादी..फिर दोस्त से कराया रेप..प्रेम में घिनौना खेल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ये घटना छत्तीसगढ़ के जसपुर जिले की है। जहां बिहार का रहने वाला कुंदन राज एक लड़की को झांसा देकर मोबाइल के सहारे वर्चुअल शादी करता है। सुहागरात के नाम पर उसका न्यूड फोटो और वीडियो बना लेता है। और अब शुरू होता है ब्लैकमेलिंग का घिनौना खेल। ये घटना पूरी तरह से खुल कर तब आई जब 12 नवंबर को दूसरा आरोपी पकड़ा जाता है।

बात साल 2021 की है, जब पूरा विश्व कोरोना महामारी के दौर से गुजर रहा था। जहां अपने भी पराय से दिख रहे थे। सब घर में कैद थे। उस समय जसपुर के दुलदुला थाना क्षेत्र की एक नाबालिक लड़की के मोबाइल पर अंजान नंबर से फोन आता है। लड़की फोन रिसीव करती है तो दूसरी तरफ से एक लड़के की आवाज आती है और वो अपना नाम कुंदन राज बताता है। और अपना घर पटना बताता है। उसने लड़की को बताया कि सोशल मीडिया पर उसकी तस्वीर देखकर उसे चाहने लगा है और उसे दोस्ती करना चाहता है। लड़की के बार बार मना करने पर भी आरोपी लगातार कॉल कर रहा था।

दुलदुला थाना प्रभारी के अनुसार एक बार आरोपी ने अपनी हाथ की कटी हुई नस की फोटो भेजी, जिससे लड़की का दिल पसीज़ गया और। वो भी कुंदन से प्रेम करने लगी। फोन पर प्यार का सिलसिला आगे बढ़ा तो मोबाइल पर ही दोनों ने वर्चुअली शादी कर ली। इसके बाद आरोपी ने फोन पर ही सुहागरात मनाने की जिद की जिसे पीड़िता थोड़े मानमनौवल के बाद मान गई। वर्चुअल सुहागरात के बहाने आरोपी ने लड़की का अश्लील वीडियो बना लिया।

इसी वीडियो के सहारे लड़की को ब्लैकमेल कर लड़की से और भी ऐसी ही वीडियो की मांग करने लगा। मना करने पर उसने धमकी दी कि वह लड़की के सारे वीडियो उसके परिजनों को भेज देगा। इस डर से वो आरोपी की सारी मांगे मानती गई। हद तो तब हो गई जब आरोपी ने पीड़िता को फोन कर कहा कि तुम्हे मेरे दोस्त के साथ सुहागरात मनाना पड़ेगा। पीड़िता ने वीडियो वायरल होने के डर से उसकी बात मान ली।

अक्टूबर 2021 में आरोपी का दोस्त दिलीप चौहान फर्जी नाम दीपक यादव बनकर लड़की के पास पहुंचता है और लड़की से रेप करता है। यह पूरी घटना वीडियोकॉल पर कुंदन राज देख रहा होता है। आरोपी यह वीडियो पीड़िता की बहन के मोबाइल पर जब भेजा जाता है तब इस घटना की जानकारी परिजनों को मिलती है। और फिर कुंदन राज के खिलाफ केस दर्ज किया जाता है

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 2022 में पटना से आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाता है, और उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया जाता है। कड़ाई से पूछताछ करने पर वह बताता है कि उसी के कहने पर दिलीप चौहान ने पीड़िता के साथ रेप किया था।

पुलिस ने दिलीप की खोजबीन शुरू की तो वह फरार हो गया। पुलिस लगातार दिलीप की तलाश करती रही जिससे नवंबर 2025 में कुनकुरी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें