बिहार विधानसभा चुनाव 2025

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisements
ad

5 साल में ही टूटा गायघाट के मतदाताओं का भ्रम..!! मतदाताओं में दिखा आक्रोश

बिहार विधानसभा 2025 की अधिसूचना जारी होते ही सभी राजनीतिक दल जहां क्षेत्रवार सीट फाइनल करने में जुटे हैं। वही जिन प्रत्याशी को टिकट मिलने की आस है उन्होंने क्षेत्र में घूमना शुरू कर दिया है।

आक्रोशित जनता

गायघाट में वर्तमान विधायक का विरोध

इसी बीच गायघाट के वर्तमान विधायक राजद के निरंजन राय जब अपने चुनाव क्षेत्र में पहुंचे तो उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा। लोगों में भाड़ी आक्रोश है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि राजद विधायक ने क्षेत्र के लिए कोई काम नहीं किया है। साथ ही वो क्षेत्र में नजर भी नहीं आते हैं। सड़के टूटी पड़ी हैं चुकी गायघाट बाढ़ग्रस्त इलाका है। बारिश में जलजमाव होने के कारण पुड़ी सड़क जर्जर हो चुकी है। गांव वालो का कहना है कि जिस उम्मीद से वोट दिया था, वैसा काम नहीं हुआ।

2020 का विधानसभा चुनाव

2020 के विधानसभा चुनाव में यहां त्रिकोणीय मुकाबला था। जहां वोटो के बिखराव का सीधा फायदा निरंजन राय को मिला और उन्होंने जीत हासिल की थी।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Advertisements