इन्द्रप्रस्थ समूह के विद्यालयों में उल्लास के साथ मनाया गया चेयरपर्सन दिव्या का जन्मदिन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इन्द्रप्रस्थ ग्रुप ऑफ स्कूल्स की चेयरपर्सन श्रीमती दिव्या का जन्मदिन सभी शाखाओं में बड़े ही हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर बीपी इन्द्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल, इन्द्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल तथा सीपी इन्द्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए।

शेरपुर नारायणपुर स्थित बीपी इन्द्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल में श्रीमती दिव्या ने सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों के बीच केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान पूरे विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा। अन्य शाखाओं बोचहा एवं रुन्नीसैदपुर में भी शिक्षकों और कर्मचारियों द्वारा केक काटकर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं।

इस अवसर पर चेयरपर्सन दिव्या ने उपस्थित सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों का तहे दिल से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, “हम सभी इन्द्रप्रस्थ परिवार के सदस्य हैं और आप सभी की शुभकामनाएँ मेरे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। मुझे विश्वास है कि जिस समर्पण और सहयोग से आप सभी ने इस संस्थान को आगे बढ़ाया है, भविष्य में भी इसी प्रकार इसे नई ऊँचाइयों तक पहुँचाते रहेंगे।”

विद्यालय के निदेशक सुमन कुमार ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि श्रीमती दिव्या ने हर कदम पर उनका साथ दिया है और विद्यालय के प्रत्येक क्षेत्र में पूर्ण निष्ठा के साथ अपना महत्वपूर्ण योगदान देकर संस्थान को निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर किया है।

वहीं, संयुक्त निदेशक अक्षय कुमार ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि श्रीमती दिव्या एक सशक्त चेयरपर्सन के रूप में इन्द्रप्रस्थ परिवार की मजबूत आधारशिला हैं। उनका मार्गदर्शन एवं नेतृत्व हम सभी को निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।

इस अवसर पर सभी विद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों ने भी चेयरपर्सन दिव्या को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी तथा उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें