
इंद्रप्रस्थ स्कूल के बच्चों ने 26वीं जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अपने दमखम का शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। अंजनी किरण ने जहां लॉन्ग जंप में कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का नाम रौशन किया है। वहीं इंद्रप्रस्थ स्कूल के 06 बच्चियों और पांच लड़कों का चयन स्टेट लेवल के खेलों के लिए हुआ।
इंद्रप्रस्थ समूह के निदेशक सुमन कुमार, चेयरपर्सन दिव्या, संयुक्त निदेशक अक्षय कुमार एवं संपूर्ण विद्यालय परिवार की ओर से सभी विजेताओं एवं क्वालिफाईड खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ की हैं। उन्होंने कहा कि सच्चे मन से प्रयास करना महत्वपूर्ण होता है अगर हम निरंतर प्रयास करें तो जीत हमारी होगी।
सुमन कुमार, डायरेक्टर इंद्रप्रस्थ स्कूल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जो नहीं जीत पाए हैं वह भी अपने प्रयास में अगले बार, फिर से पूरी मेहनत के साथ भाग लेंगे। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि हमारे खिलाड़ी निरंतर मेहनत, समर्पण और अनुशासन के साथ आगे बढ़ रहे हैं, और आने वाले चरणों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।









