मीनापुर मतदान में अव्वल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिहार विधानसभा 2025 चुनाव में शाम 5 बजे तक के मतदान में मुजफ्फरपुर के ग्यारहों विधानसभा में सबसे ज्यादा वोटिंग मीनापुर में हुई है। यह अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। मीनापुर ने खुद का ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जबकि मीनापुर कभी नक्सलवादी क्षेत्र भी रहा है।

मीनापुर में शाम 5 बजे तक 73% से ऊपर की वोटिंग हो चुकी है जबकि अब भी 1 घंटा शेष बचा है। 1 बजे तक की वेटिंग के जो वोट प्रतिशत आए थे मीनापुर के, उसके अनुसार 50% से भी ऊपर था। यहां तक कि 3 बजे जारी वोटिंग प्रतिशत में भी 64 प्रतिशत से ऊपर का आंकड़ा था। चुनाव आयोग ने जब भी वोटिंग प्रतिशत जारी किया, मीनापुर सब में अव्वल रहा।

पिछली बार 2020 के विधानसभा चुनाव  की तुलना में इस बार 2025 के चुनाव में 5 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें