शहर के छोटी सरैयागंज स्थित श्री नवयुवक समिति ट्रस्ट भवन के सभागार में शनिवार को “जागृति” संस्था, सरैया एवं “सिया दामोदर फाउंडेशन”, मुजफ्फरपुर के संयुक्त तत्वावधान में स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानी, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं किसान नेता स्वर्गीय दामोदर प्रसाद सिंह की 22वीं पुण्यतिथि समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन मुक्तिधाम समिति के अध्यक्ष डॉ. रमेश कुमार केजरीवाल एवं नागरिक मोर्चा के महासचिव मोहन सिन्हा के नेतृत्व में किया गया।

समारोह की अध्यक्षता कवि एवं साहित्यकार डॉ. संजय पंकज ने की, जबकि संचालन मोहन सिन्हा ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. रमेश कुमार केजरीवाल थे। विशिष्ट अतिथियों में देवब्रत अकेला, डॉ. बृज भूषण मिश्रा, डॉ. रामेश्वर द्विवेदी, उदय नारायण सिंह, डॉ. भगवान लाल सहनी एवं डॉ. श्रीमती वंदना विजय लक्ष्मी शामिल रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं स्व. दामोदर प्रसाद सिंह के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। उपस्थित अतिथियों ने स्व. दामोदर प्रसाद सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके सामाजिक, राजनीतिक एवं किसान हितों के लिए किए गए योगदान को याद किया तथा उनसे जुड़े संस्मरण साझा किए।
कार्यक्रम के आयोजक एवं स्व. दामोदर प्रसाद सिंह के सुपुत्र कवि एवं साहित्यकार डॉ. हरिकिशोर प्रसाद सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर शहर के अनेक शिक्षाविदों, साहित्यकारों, समाजसेवियों एवं प्रबुद्ध नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। मंचासीन अतिथियों का अंगवस्त्र एवं पुष्पमालाओं से सम्मान किया गया।
समारोह में श्री नवयुवक समिति ट्रस्ट के उपाध्यक्ष रणवीर अभिमन्यु, साहित्यकार ओम प्रकाश गुप्ता, डॉ. जगदीश शर्मा, उमेश राज, डॉ. शैलवाला केजरीवाल, बी.के. मल्लिक, मुन्नी चौधरी, मधुमंगल ठाकुर, डॉ. एच.एल. गुप्ता, प्रमोद नारायण मिश्र, दीन दयाल राणा, परमेश्वरी देवी, दीनबंधु आजाद, पप्पू निशात, अजय कुमार एवं सुरेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।











