इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में शामिल हुआ मुजफ्फरपुर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisements
ad
Advertisements

2160249 मतदाताओं को वोटिंग के लिए शपथ दिलाने में पूरे सूबे में अव्वल

बच्चों और महिलाओं की बदौलत बना यह रिकार्ड

इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में मुजफ्फरपुर शामिल हुआ है। मुजफ्फरपुर में विधान सभा चुनाव को लेकर स्विप अभियान में एक साथ 21 लाख 60 हजार 249 मतदाताओं को शपथ दिलाई गई थी। इस अभियान में जिला बिहार में अव्वल आया और इसी वजह से इस रिकार्ड में इसे शामिल किया गया।

खास यह कि बच्चों और महिलाओं की अपार भागीदारी की वजह से यह रिकार्ड बना है। छह नवम्बर को होने वाले मतदान को लेकर 3 नवबर को यह मतदान अभियान चलाया गया था। जिले में एक साथ 14138 लोकेशन पर 9 बजे सुबह में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। एक साथ इसमें 21,60,249 लोगों की भागीदारी रही।

जीविका की महिलाओं और स्कूली बच्चों की इस तरह रही भागीदारी

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जिले में सबसे अधिक जीविका की भागीदारी रही। 957352 जीविका की महिलाओं की इसमें भागीदारी रही। दूसरे नंबर पर शिक्षा विभाग रहा। इसमें स्कूली बच्चों, शिक्षकों की 696968 ने भाग लिया। इसके बाद आईसीडीएस विभाग रहा जिसके 323090 लोगों ने भाग लिया। स्वास्थ्य विभाग के 78405 कर्मियों ने हिस्सा लिया। बुधवार को जिले में पहुंचे इंडिया बुक ऑफ़ रिकार्ड्स के ऐडजुडीकेटर नरविजय यादव ने इसके लिए बधाई दी। डीएम सुब्रत कुमार सेन ने कहा कि यह ऐतिहासिक उपलब्धि सबों के सहयोग से मिला है।


Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Advertisements