दीपावली और महापर्व छठ पर्व पर रेलवे ने शुरू किया स्पेशल ट्रेनों का परिचालन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिहार का महापर्व छठ को देखते हुए रेल प्रशासन ने यात्रियों के अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए हमेशा की तरह स्पेशल रेलगाड़ियों का परिचालन और फेरे बढ़ाने शुरू कर दिए हैं।

इसी क्रम में हावड़ा-रक्सौल पूजा स्पेशल 15 नवंबर  तक प्रत्येक शनिवार को हावड़ा से खुलेगी। रक्सौल-हावड़ा पूजा स्पेशल 16 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को रक्सौल से खुलेगी।

सियालदह-गोरखपुर पूजा स्पेशल 18 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार व गुरुवार को सियालदह से खुलेगी। वापसी यात्रा में गोरखपुर-सियालदह पूजा स्पेशल 19 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार व शुक्रवार को गोरखपुर से खुलेगी। आसनसोल-गोरखपुर पूजा स्पेशल 07 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को आसनसोल से खुलेगी। गोरखपुर-आसनसोल पूजा स्पेशल 27 सितंबर से 08 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को गोरखपुर से खुलेगी।
इस ट्रेन के चलने से उक्त रूट में सफर करने वाले यात्रियों को लाभ मिल रहा है।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें