पेंशनर समाज ने किया सम्मान समारोह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिहार पेंशनर समाज की ओर से शनिवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन माध्यमिक शिक्षक संघ भवन माड़ीपुर मुजफ्फरपुर के सभागार में किया गया। इस समारोह की अध्यक्षता नर्मदेश्वर प्रसाद सिंह ने की।

समारोह में सेवा निवृत प्रधानाध्यापक देव नारायण प्रसाद सिंह को बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने शाल और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। उपस्थित सदस्यों ने देव नारायण प्रसाद सिंह के सम्मान में और उनकी सेवाभाव के लिए उन्हें एक कर्मठ योद्धा बताया और उनके लंबी उम्र की कामना की। साथ ही उनसे प्रेरणा लेने की बात कही।

इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करने वालों में सभापति नर्मदेश्वर प्रसाद सिंह, रघुवंश प्रसाद सिंह ( कोषाध्यक्ष ) नन्द किशोर तिवारी ( सचिव ), ब्रज किशोर चौधरी, कुमार जीतेन्द्र, महेंद्र प्र शर्मा ढोली, मदन प्र सिंह सरैया, अंजनी कुमार सिंह कुढ़नी, रवींन्द्र सिंह आदि प्रमुख थे.

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें