बैंकों में 174.58 करोड़ जमा करा भूल गए लोग..अब सरकार खोज रही खाताधारक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisements
ad
Advertisements

“आपकी पूंजी आपका अधिकार” अभियान के तहत निष्क्रिय खाताधारकों को शिविर लगा खोज रहे बैंक

“आपकी पूंजी आपका अधिकार” अभियान के तहत शुक्रवार को मुजफ्फरपुर में एक शिविर का आयोजन किया गया। यह सेवा भारत सरकार के वित्त सेवा विभाग द्वारा संचालित होती है। इस अभियान के तहत पिछले 10 वर्षों से जिन खातों में कोई लेनदेन नहीं हुआ है उसे खाताधारक को वापस करना है। सरकार अक्टूबर से दिसंबर 2025 के बीच देशभर में इस विशेष अभियान का संचालन कर रही है।

मुजफ्फरपुर में 5,48,914 बैंक खाते काफी सालों से बंद पड़ा हुआ है। जिनमें कुल 174.58 करोड़ रुपये जमा है। इस अभियान का उद्देश्य है कि खाताधारक सरल प्रक्रिया के माध्यम से अपना दावा प्रस्तुत कर सकें और बैंक केवाईसी अपडेट कर राशि की वापसी सुनिश्चित कर सकें।

आरसेटी, सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के प्रांगण में आयोजित इस शिविर का उद्घाटन जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने किया। उन्होंने उपस्थित बैंक अधिकारियों तथा उपभोक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह अभियान आम लोगों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। वर्षों से बैंकों में पड़ी जमा पूंजी अब आसानी से खाताधारक को वापस मिल सकती है। उन्होंने कहा कि जिले के सभी बैंक शाखाएं इस अभियान को प्राथमिकता दें और खाताधारकों को अधिक से अधिक सुविधा प्रदान करें।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

शिविर के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपने निष्क्रिय खातों की जानकारी प्राप्त करने पहुंचे। बैंक कर्मियों ने लोगों को खाता सत्यापन, दस्तावेजों की जांच और ऑनलाइन अनुरोध प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया, बैंक ऑफ़ बड़ौदा और बिहार ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधकों ने भाग लिया। साथ ही भारतीय रिज़र्व बैंक के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Advertisements