प्रधानमंत्री मोदी का चुनावी कार्यक्रम मोतीपुर में

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisements
ad
Advertisements

30 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी जनसभा। निशाने पर होगी राजद और कांग्रेस

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए आगामी 30 अक्टूबर को प्रधानमंत्री मोदी मुजफ्फरपुर के मोतीपुर आ रहे हैं जहां मोतीपुर स्थित चीनी मिल मैदान में उनकी चुनावी जनसभा है। जिसके लिए जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सैन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार द्वारा सुरक्षा मानक के अनुरूप विधि व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने हेतु प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ ब्रीफिंग की गई तथा उनके कार्य एवं दायित्व से अवगत कराया गया।

भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, पार्किंग से लेकर सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य गतिविधियों के सफलतापूर्वक करने के लिए आदेश जारी कर महत्वपूर्ण स्थलों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की तैनाती की गई है। सभी संबंधित अधिकारियों को ससमय उपस्थित होकर विधि व्यवस्था संधारित रखने का सख्त निर्देश दिया गया है।

आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर मैं की गई है जिसका दूरभाष संख्या 0621-155304, 18003451061  (टॉल फ्री) है। इसके लिए अधिकारियों एवं कर्मियों की तैनाती की गई है।

संपूर्ण गतिविधियों की निगरानी एवं नियंत्रण हेतु जगह-जगह पर सीसीटीवी लगाया गया है। सभा स्थल तक पहुंचने में दर्शकों को कई स्तर पर जांच की जाएगी
कार्यक्रम स्थल पर  प्रमंडलीय आयुक्त, तिरहुत एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक तिरहुत ने भी विजिट कर स्थिति का जायजा लिया है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Advertisements