सीतामढ़ी के मोस्ट वांटेड अपराधी को दिल्ली पुलिस ने किया एनकाउंटर में ढेर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisements
ad
Advertisements

25 हजार का था इनामी आतंकी..हत्या रंगदारी समेत दर्जनों आरोप

सीतामढ़ी में सिगमा एंड कंपनी के नाम से चला रहे अपराधी गिरोह का सरगना रंजन पाठक और मनीष पाठक का  एनकाउंटर मे खात्मा हो गया। बिहार पुलिस और दिल्ली पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में 4 अपराधियों का एनकाउंटर कर दिया गया। दिल्ली के रोहिणी इलाके में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई गोलीबारी में इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया।

बिहार के सीतामढ़ी में सिगमा एंड कंपनी के नाम से चला रहे इस गिरोह की तूती बोलती थी। लोगों में दहशत पैदा करने के लिए हाल के दिनों में इस गिरोह ने कई हत्याओं को अंजाम दिया था। जिले में हत्याओं के बाद लगातार बड़े कारोबारी व नेताओं से रंगदारी मांगी जा रही थी।

सीतामढ़ी पुलिस को इस गिरोह कई शिकायतें मिली थी। पुलिस की जांच में सारे आरोप सही पाए गए। जब पुलिस ने इन अपराधियों की पड़ताल शुरू किया तो इनका ठिकाना दिल्ली में मिला। फिर बिहार पुलिस ने दिल्ली पुलिस से संपर्क किया। बिहार पुलिस और दिल्ली पुलिस साथ मिलकर जब इन्हें पकड़ने की कोशिश की, तो इन्होंने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दिया। जिसमें जवाबी कार्रवाई में रंजन, मनीष सहित 4 अपराधी मारे गए।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

इस कंबाइंड ऑपरेशन में मारा गया विमलेश सहनी बाजपट्टी का रहने वाला था।अभी लगभग 20 दिन पहले ही बाजपट्टी एक अन्य एनकाउंटर में इनके 3 साथियों को भी पुलिस ने ठिकाने लगा दिया था। सीतामढ़ी और आस पास के जिलों में इनका खौफ इस कदर था कि पुलिस को रंजन और मनीष पाठक पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। इस गिरोह के अन्य सदस्य को भी पुलिस ने मोस्ट वांटेड की लिस्ट में रखा था। इस गिरोह के खात्मे से लोगों ने राहत की सांस ली है।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Advertisements