तेज रफ्तार का कहर..डंपर के चपेट में आया 12 साल का लड़का

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुजफ्फरपुर के कांटी नगर परिषद क्षेत्र के तिवारी टोला गाँव में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला जहां डंपर गाड़ी की चपेट में आने से गांव के ही लगभग 12 साल के बच्चे आयुष कुमार पिता उपेंद्र ठाकुर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद डंपर चालक डंपर लेकर फरार हो गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

नेशनल हाईवे पर बड़ी और बाड़ी गाड़ियों का तेज चलना कोई नई बात नहीं है। लेकिन रिहायशी इलाकों से गुजरते वक्त हर वाहन चालक को ये निर्देशित किया हुआ है कि गाड़ियों को रिहायशी इलाकों से गुजरते वक्त गाड़ियों की रफ्तार धीमी कर लें, लेकिन ऐसा होता नहीं दिख रहा। जिसका परिणाम आज देखने को मिला जहां डंपर के चपेट में आने से  12 साल के लड़के की जान चली गई।

मामले की जानकारी के बाद स्थानीय विधायक ई. अजीत कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर मृत लड़के के परिजनों से मिलकर उन्हें शांत किया। विधायक अजीत कुमार ने कहा कि पीड़ित परिवार को सरकारी लाभ दिलवाया जाएगा साथ ही उन्होंने घटना पर गहरी दुःख प्रकट करते हुए कहा कि वे पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता करेंगे।

घटना पर स्थानीय लोगों ने अपनी गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि कांटी- शिवहर मार्ग में बड़े वाहनों के तेज परिचालन से लगातार हादसे हो रही है एवं वाहनों का परिचालन की गति धीमी नहीं रहती है जिससे हमेशा कोई न कोई हादसे होते रहते है। कांटी विधायक ने इस मामले पर मौके पर उपस्थित कांटी थानेदार रविकांत पाठक को कई आवश्यक सुझाव दिया। साथ ही थानेदार को कांटी क्षेत्र में हमेशा लग रहे जाम की स्थिति से निजात दिलाने के मामले में आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें