BREAKING NEWS: अभी अभी एक सूचना मिल रही है कि मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर ओ पी थाना अंतर्गत सिकंदरपुर मोहल्ले में एक अज्ञात व्यक्ति मूर्छित पड़ा हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर मोहल्ले में एक अज्ञात व्यक्ति मूर्छित पड़ा हुआ है। यह घटना सिकंदरपुर चौक के पास माहेश्वरी अपार्टमेंट के नजदीक की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह लगभग 20 मिनट से मूर्छित होकर गिरा हुआ है। स्थानीय लोगों ने इस अज्ञात की जानकारी पता करने के लिए इसके पॉकेट को टटोला तो पास से मोबाइल और पर्स मिला है लेकिन कोई पहचान निकल।कर नहीं आई।
इस अज्ञात व्यक्ति के मूर्छित होने के बाद वहां के स्थानीय लोग दहशत में है और इन लोगों ने स्थानीय थाना को 112 नंबर डायल कर जानकारी दे दी है लेकिन पुलिस अब तक मौके पर पहुंची नहीं है। वहां काफी लंबी भीड़ लगी हुई है। लोगों का तांता लगा हुआ है।

