BREAKING: सिकंदरपुर में अचानक मूर्छित हुआ अज्ञात.. पुलिस को दी गई सूचना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

BREAKING NEWS: अभी अभी एक सूचना मिल रही है कि मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर ओ पी थाना अंतर्गत सिकंदरपुर मोहल्ले में एक अज्ञात व्यक्ति मूर्छित पड़ा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर मोहल्ले में एक अज्ञात व्यक्ति मूर्छित पड़ा हुआ है। यह घटना सिकंदरपुर चौक के पास माहेश्वरी अपार्टमेंट के नजदीक की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह लगभग  20 मिनट से मूर्छित होकर गिरा हुआ है। स्थानीय लोगों ने इस अज्ञात की जानकारी पता करने के लिए इसके पॉकेट को टटोला तो पास से मोबाइल और पर्स मिला है लेकिन कोई पहचान निकल।कर नहीं आई।

इस अज्ञात व्यक्ति के मूर्छित होने के बाद वहां के स्थानीय लोग दहशत में है और इन लोगों ने स्थानीय थाना को 112 नंबर डायल कर जानकारी दे दी है लेकिन पुलिस अब तक मौके पर पहुंची नहीं है। वहां काफी लंबी भीड़ लगी हुई है। लोगों का तांता लगा हुआ है।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें