समय के पहले ही मतदाता पहुंचे बूथों पर..18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर आज मतदान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का आगाज हो चुका है। 18 जिलों की 121 विधानसभा में आज वोटिंग हो रही है। उत्साह इतना की मतदान के समय पूर्व ही सुबह 6 बजे से ही मतदाता पोलिंग बूथों पर पहुंचने लगे।मतदाताओं की लंबी कतार देखते ही बन रहा है। हर बूथ पर लंबी कतार देखी जा रही है।

मतदाताओं के जोश को इस बात से आंका जा सकता है कि शारीरिक अपंगता, प्राकृतिक आपदा तक भी इनके मताधिकार में आड़े नहीं आ रही। पूरे बिहार में शहरी इलाका हो, बाढ़ग्रस्त इलाका हो या दूर दराज के गांव में बने बूथ, सब जगह मतदाताओं की लंबी कतार देखी जा रही है।

बागमती नदी को नांव से पार करते मतदाता

इस चरण में कई सीटों पर तो कांटे की टक्कर है। महुआ, राघोपुर, तारापुर, मोकामा और भी कई सारे सीट जहां नाक की लड़ाई है। छपरा और अलीनगर से कलाकारों की लोकप्रियता की अग्नि परीक्षा भी आज होगी। मतदाताओं में ये राजनीतिक घराने और कलाकार कितनी लोकप्रिय है, आज इनसब की परीक्षा का समय है। आज इन सब का भविष्य EVM में कैद हो जाएगा।

कई जगह तो ऐसे प्रेरणादायक तस्वीरें नजर आई, जहां विकलांग मतदाताओं को आईसीडीएस टीम द्वारा तिलक लगाकर और माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया।

किसी किसी गांव से वोट के बहिष्कार की भी खबरें आ रही हैं। खबर ये मिल रही है कि सड़क व पुल की मांग कै लेकर गायघाट के मैठी पंचायत में सतघट्टा बूथ संख्या 251 पर वोट बहिष्कार किया गया है।

गायघाट मतदान केंद्र संख्या 144 पर मदतान के लिए साइकिल से बेटा बाप को लेकर जाते हुए

Live Update: 9 बजे तक यानी 2 घंटे के भीतर 13% मतदान की सूचना

Live Update: दिन के 1 बजे

जिला का नाम – मुजफ्फरपुर
मतदान की तारीख 06-11-2025
चरण – 1
दूसरा वोटिंग प्रतिशत 01:00 PM तक

विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र का नाम और नंबर
औराई – : 46.35 %
काँटी – : 45.60 %
कुढ़नी – : 46.18%
गायघाट – :40.63 %
पारू – : 49.30%
बरूराज – : 47.39%
बोचहाँ – : 47.67%
मीनापुर – : 50.33%
मुजफ्फरपुर – : 38.70%
सकरा – : 45.61%
साहेबगंज -:42.59%
कुल वोटिंग परसेंटेज: 45.41%

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें