होने वाली है जेब खाली बढ़ सकता है रिचार्ज प्लान।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisements
ad
Advertisements

जेब पर बोझ बढ़ाने को तैयार हो रही है टेलीकॉम कंपनिया

पिछले काफी समय से रिचार्ज प्लान महंगे होने की खबरें आ रही हैं। एयरटेल, जियो और वोडाफोन आइडिया के प्रीपेड प्लान्स की कीमतें टेलीकॉम कंपनियां जल्द बढ़ा सकती हैं। इसके लिए इन कंपनियों ने टेलीफोन रेगुलेटरी ऑथोरिट को पत्र लिखा है।

ताजा रिपोर्ट से पता चला है कि दिसंबर, 2025 यानी अगले महीने या जनवरी 2026 से रिचार्ज करने के लिए यूजर्स को पहले से 10-12 प्रतिशत ज्यादा रुपये देने पड़ सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभी इस संबंध में एयरटेल, जियो और Vi की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

इसके पहले लगभग 2 साल पहले ही टेलीकॉम कंपनियों ने 20 प्रतिशत के आसपास अपने टैरिफ में इजाफा किया था जिसका भारत में पुरजोर विरोध हुआ था। कई यूजर्स ने अपने मोबाइल नंबर दूसरी टेलीकॉम कंपनियों में पोर्ट करवा लिए थे। लेकिन बाद के दिनों में सब ने अपने टैरिफ रेट बढ़ा दिए, जिससे फोन इस्तेमाल करने वाले को कोई फायदा नहीं हुआ। जब पिछली बार रेट बढ़ाया गया था तो सरकारी कंपनी BSNL के ग्राहक जरूर बढ़ गए थे। लेकिन BSNL भी अपने नेटवर्क सुधारने को कभी इक्षुक नहीं दिखा।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Advertisements