अयोध्या से सीतामढ़ी तक चलेगी बंदे भारत ट्रेन…बिहार के टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisements
ad

अयोध्या से सीतामढ़ी तक चलेगी बंदे भारत ट्रेन इससे बिहार के टूरिज्म को बढ़ावा मिलने की बात से अमित शाह ने मुजफ्फरपुर के देवरिया में आयोजित रैली में अपने भाषण की शुरुआत की। देवरिया के मंच से शाह ने मुजफ्फरपुर के विभूतियों खुदीराम बोस, लंगट सिंह, जुब्बा सहनी, जैसे अनेक विभूतियों को याद किया। साथ ही उन्होंने जार्ज फर्नांडिस और जय नारायण निषाद को भी याद किया।लालू यादव के शासन को याद कर अमित शाह ने फिर से जंगल राज की बात कही। शाह ने कहा कि कपड़ा, चेहरा और भेस बदलकर फिर से जंगलराज के लिए वोट मांगने आया है। लालू के बेटे के मुख्यमंत्री बनने पर 3 मंत्रालय अलग से खोलने की बात शाह ने कही। शाह ने कहा कि अगर राजद महागठबंधन की सरकार आएगी तो अपहरण रंगदारी और हत्या का मंत्रालय बनेगा। साथ ही शाह ने लालू यादव के शासनकाल के घोटालों जैसे चारा घोटाला भर्ती घोटाला जमीन घोटाला जैसे स्कैम की बात भी कही। NDA के शासनकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए अमित शाह ने दरभंगा और पूर्णिया के एयरपोर्ट सहित नबीनगर और भागलपुर के थर्मल पावर प्लांट, और मुजफ्फरपुर के लीची को विदेशों में पहचान दिलाने के साथ ही नालंदा विश्वविद्यालय तक की अपनी उपलब्धियां गिनाई। गरीबों को उज्ज्वला योजना के तहत 1 लाख से ऊपर मुफ्त में गैस चूल्हे के कनेक्शन देने की बात की। महिलाओं के उत्थान के लिए जीविका दीदियों को आर्थिक मदद मिलने की बात भी अमित शाह ने किया।अमित शाह का पूरा भाषण NDA गठबंधन के घोषणापत्र पर ही आधारित रहा। बाढ़ की विभीषिका की स्थिति पर बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि अगले 5 साल में बाढ मुक्त बिहार के लिए मंत्रालय बनाकर बिहार को बाढ़ त्रासदी से मुक्त कराने पर काम किया जाएगा। साथ हि मुजफ्फरपुर में 20 हजार करोड़ की लागत से मेगा फूड पार्क बनाए जाने और मुजफ्फरपुर में मेट्रो ट्रेन चालू करने की बात भी कही है।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ready for a more memorable dating experience? Explore luxury dating to meet people who share your interests, lifestyle, and appetite for a genuine connection.
A well-designed dating site helps compatible people connect through shared interests, making sugar dating more enjoyable and likely to lead to meaningful conversations.