
अमेरिका की सबसे लम्बे गुफा जो की दुनिया की सबसे लम्बी गुफा मानी जाती है, इसी अँधेरे गुफा में 2 शार्कों के जीवाश्म मिले हैं जो की धरती पर पाए जाने वाले पुराने जीवों में से एक हैं।
अमेरिका में स्थित मैमथ केव नेशनल पार्क में ये जीव 32.5 करोड़ साल से जमीन में दफ़न थे। इस दो विशाल शार्क की हड्डियां चुना पत्थरों की चट्टानों में दबी हुई थी। इतने सालों से दबे होने के बावजूद इसके जीवाश्म अच्छी हालत में मिले हैं यह खोज हमें यह बताने को सक्षम है कि यह डायनासोर से भी पहले धरती पर मौजूद थे
जलिये थलिये जीवों के विकास को समझने में मदद
इन जीवाश्मों को अमेरिका की नेशनल पार्क सर्विस (NPS) के जैव वैज्ञानिको ने खोज निकला है। वैज्ञानिको ने कहा की इस खोज से डायनासोर के अभ्युदय और अंत को समझने में मदद मिलेगी साथ ही जलिये थलिये जीवों के क्रमिक विकास को भी समझने में भी मदद मिलेगी। वैज्ञानिक डॉक्टर विन्सेंट सेंटुची ने कहा है कि, ये जीवाश्म बहस ही दिलचस्प है और पुराने शार्क के विकास पर हुए शोध को लेकर हमारी सोच को बदल हैं.
विलुप्त प्रजाति के दो खूंखार शिकारी

अमेरिका के मैमथ केव नेशनल पार्क के अँधेरी गुफा से मिले शार्क के जीवाश्म की दो नई प्रजातियां ट्रोग्लोक्लाडोडस ट्रिम्बली, ग्लिक्मानियस केयरफोरम हैं . ये दोनों कटेनाकैंथ्स नाम की शार्क की प्राचीन प्रजातियां हैं, जो विलुप्त हो चुकी हैं.. इन विलुप्त शार्कों की पीठ पर कंघी जैसी रीढ़ होती थी, जिसके कारण ये शार्क आज के समय में मौजूद शार्क से बहुत अलग नजर आती होंगी। वैज्ञानिकों ने दोनों शार्कों के डिजिटल तस्वीरें भी जारी की हैं जिसमे इनकी लम्बाई 3.5 मीटर तक बताई गई है, जिससे इनके खूंखार प्रकृति का पता चलता है