महागठबंधन में फंस गया सीट बंटवारे पर पेंच… NDA गठबंधन के दलों में खत्म न हो रहा क्लेश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisements
ad
बिहार विधानसभा चुनाव 2025
Advertisements

NDA गठबंधन में दिख रहा तनातनी

NDA के साझा लिस्ट में सीट किसी और दल की और सिंबॉल दे रहा कोई और। आखिर क्यों रार छिड़ रहा दलों के बीच। सोनबरसा और राजगीर सीट को लेकर जहां जेडीयू और लोजपा (रामविलास) में तनातनी दिख रही है, जबकि सोनबरसा से तो जेडीयू ने रत्नेश सदा को सिंबॉल भी दे दिया है, जबकि साझा लिस्ट में सोनबरसा लोजपा के खाते में था। इसी बीच नीतीश की नाराजगी के बीच जीतन राम मांझी भी नीतीश के समर्थन में आते दिख रहे हैं। HAM ने भी मखदुमपुर और बोधगया से अपने प्रत्याशी उतारने का ऐलान कर दिया है।

कहलगांव सीट को लेकर भागलपुर संसद का इस्तीफा

वही कहलगांव सीट को लेकर भागलपुर के जेडीयू सांसद नाराज हो गए और उन्होंने नीतीश कुमार को अपना इस्तीफा भेजा था जिसके बाद बीजेपी ने ये सीट छोड़ दी है। इसके साथ ही बीजेपी ने काराकाट सीट भी जेडीयू के लिए छोड़ दिया है। अब काराकाट और कहलगांव सीट जेडीयू के खाते में आ गई है

नीतीश कुमार नाराज !

सूत्रों के हवाले से जो खबर छन कर आ रही है कि साझा लिस्ट में 9 विधानसभा सीटों को लेकर नीतीश कुमार नाराज बताए जा रहे हैं। वहीं एक दो जगहों पर जेडीयू और लोजपा के बीच खींचतान की भी खबर आ रही है। जिसका खबरजिंदगी पोर्टल इस खबर को पुष्ट नहीं करता।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

महागठबंधन में फंसा पेंच !

वहीं महागठबंधन में अब तक सीट बंटवारे का ऐलान न होने की स्थिति में उम्मीदवार असमंजस में हैं कि महागठबंधन रहेगा या टूट जाएगा। क्योंकि शाम को लालू यादव और तेजस्वी पटना लौट आए हैं। जबकि दिल्ली में पार्टियों के बड़े अधिकारी आपस में बात कर सीटों को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Advertisements