चुनाव प्रक्रिया में अनोखी पहल… एसएसबी के जवान कर रहे वृक्षारोपण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जनार मध्य विद्यालय में एसएसबी के जवान वृक्षारोपण करते हुए

इस बिहार विधानसभा चुनाव में बिहार को हराभरा रखने की भी जिम्मेदारी हमारे देश के जवानों ने सम्भल ली है। हमारे देश के जवान सरहद पर रहकर हमारे देश की रक्षा तो करते ही हैं।अब उन्होंने देश के भी हमारी रक्षा की जिम्मेदारी ले ली है।चुनाव कार्य में लगे जवानों को जो भी कैंप मिल रहा है उन्होंने उस जगह को हरा भरा करने की भी जिम्मेदारी ले ली है।

इसी क्रम में एसएसबी की जवानों ने मुजफ्फरपुर के जनार के केदार मध्य विद्यालय में कैंप किया है। जहां उन्होंने विद्यालय के शिक्षक गण और विद्यालय में कार्यरत अन्य कर्मचारियों के सहयोग से वृक्षारोपण का कार्य शुरू किया है। इसमें विद्यालय के प्राचार्य शंभु शाह ने विद्यालय के महिला और पुरुष शिक्षकों के साथ बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

एसएसबी जवानों के इस पहल को स्थानीय लोगों ने भी खूब सराहा है। इनका कहना था कि ये जवान सरहद पर हमे सुरक्षित रखने के लिए देश की सेवा तो कर ही रहे हैं साथ ही देश के भीतर भी गर्मी और धूप से लोगों को बचाने के लिए वृक्षारोपण का कार्य कर हैं

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें