विवाह मंडप पर अब आधी आबादी की कमान, CM नीतीश ने दिए सौगात

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नवरात्रि पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिए सौगात ने नारी शक्ति को नई दिशा दी है।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में ऑनलाइन माध्यम के जरिये मुजफ्फरपुर जिले में विकास की नई गाथा लिखी।

मुख्यमंत्री के द्वारा ऑनलाइन माध्यम से 20 मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर जिला से लेकर प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर समारोह आयोजित किये गये और लाइव वेबकास्टिंग के जरिये जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आमजनों ने कार्यक्रम की सीधी झलक देखी

विवाह मंडप निर्माण: महिलाओं के सुझाव से जन्मी महत्वाकांक्षी योजना

मुख्यमंत्री महिला संवाद कार्यक्रम में राज्य सरकार ने विभिन्न पंचायतों में महिलाओं से संवाद स्थापित किया था। इस संवाद के दौरान महिलाओं ने विवाह मंडपों की आवश्यकता पर बल दिया। महिलाओं द्वारा दिये गये इस सुझाव को सरकार ने गंभीरता से लिया और मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना का शुभारंभ किया गया।
इस योजना के तहत प्रत्येक विवाह मंडप लगभग 13200 वर्गफुट क्षेत्रफल में ग्राम पंचायत स्तर पर निर्मित होंगे। मंडपों के संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी जीविका समूहों को सौंपी जायेगी। इससे न केवल महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित होगी, बल्कि आत्मनिर्भरता की दिशा में भी ठोस कदम सिद्ध होगा।

प्रथम चरण में 10 प्रखंडों के 20 पंचायतों में विवाह मंडपों का निर्माण किया जायेगा। इनमें शामिल हैं।

बोचहा प्रखंड: मैदापुर, सर्फुद्दीनपुर
कटरा प्रखंड: हथौड़ी, पहसौ
सकरा प्रखंड: पैगंबरपुर, जगदीशपुर बघनगरी, मड़वन, बिशुनपुर बघनगरी, केशोपुर
मुसहरी प्रखंड: नरौली पंचायत
कुढ़नी प्रखंड: मोहम्मदपुर मोबारक, पकाही, किनारू
साहेबगंज प्रखंड: हुस्सेपुर
मुरौल प्रखंड: महम्मदपुर बदल, इटहां रसूलनगर, बिशुनपुर श्रीराम
पारू प्रखंड: चक्की सोहागपुर
मोतीपुर प्रखंड: महमदपुर बलमी
सरैया प्रखंड: रेपुरा, रामपुर विश्वनाथ

सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र बनेगा विवाह मंडप

विवाह मंडपों का उपयोग केवल शादी समारोह तक सीमित नहीं रहेगा। ये मंडप सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों के केंद्र के रूप में कार्य करेंगे। यहां ग्राम सभाएं, महिला स्वयं-सहायता समूहों की बैठकें, युवा मंडलों के कार्यक्रम, सांस्कृतिक आयोजन जागरूकता अभियान और अन्य सामुदायिक गतिविधियां आयोजित की जा सकेंगी।
सरकार का यह कदम ग्रामीण समाज में सहभागिता, सहयोग और एकजुटता की भावना को सुदृढ़ करने में सहायक सिद्ध होगा। गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को अब न्यूनतम खर्च में सम्मानपूर्वक एवं सुव्यवस्थित आयोजन करने का अवसर मिलेगा।

Call To Action

Click here to change this text. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें