पुलिस की वजह से कोर्ट में महिला क्यों लगाने लगी आग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बोचहा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में घटी एक घटना के कारण महिला को आज कोर्ट परिसर में आत्मदाह के लिए मजबूर होना पड़ा। गनीमत ये रही कि वहां मौजूद महिला अधिवक्ता और अन्य ने पीड़िता के हाथ से माचिस छीन ली, वरना कुछ अनर्थ हो जाता।

घटना के पीछे की वजह

पीड़ित महिला 2 सितंबर को सुबह घास काटने गई थी। उसी समय घात लगाए नंदकिशोर सहनी ने महिला को दबोच लिया और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। महिला के पुरजोर विरोध करने पर आरोपी ने महिला के साथ मारपीट की और उसके गहने छीन लिए और मरा समझकर छोड़ दिया। साथ ही सह आरोपी नंदकिशोर सहनी के पुत्र ने भी उक्त महिला को दफनाने की धमकी दी। शोरगुल सुन जब आस पास के स्थानीय लोग दौरे तो दोनों पिता-पुत्र भाग निकले।

आत्मदाह की वजह

घटना के लगभग 1 महीने बाद भी आरोपियों को पकड़ा नहीं गया है। पीड़िता के कई बार पुलिस प्रशासन से गुहार लगाने के बाद भी आरोपियों को पकड़ने की कोशिश नहीं की गई, जिससे क्षुब्ध होकर महिला ने कोर्ट परिसर में आत्मदाह करने का प्रयास किया।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें