जाम से जकड़ा… मुजफ्फरपुर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आज आधा शहर शाम की जाम में हल्कान रहा। मोतीझील, कल्याणी, जवाहरलाल रोड, तिलकमैदान रोड, सूतापट्टी, ब्रह्मपुरा, अखाड़ाघाट पुल, जीरो माईल अघोरियों बाजार समेत आधा शहर जाम से जूझता दिखा। अब तो ये लगता है, स्मार्ट सिटी के नाम पर शहरवासी को संभवतः जाम सिटी मिलने की पूरी संभावना है। इस जाम में लोग एक दूसरे से झगड़ते भी रहे और शहर को कोसते भी दिखे।

मुजफ्फरपुर शहर की रोज की बानगी

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस शहर का जाम तो अब रोज की बानगी है। अगर आपका काम आधे घंटे का है शहर में तो 2-3 घंटे के पहले आप वापस नहीं आ पाएंगे असल में मुजफ्फरपुर गांवों का शहर कहा जाता है। लोगों की हर जरूरत के लिए शहर आना होता है। सड़कों का हाल जस का तस रहा, लेकिन आबादी और गाड़ियों की संख्या बढ़ती गई। और शायद यही कारण है कि शहर आए दिन जाम से जकड़ जाता है

स्मार्ट सिटी बन रही वजह

लोगों का ये भी कहना है कि जब से मुजफ्फरपुर को स्मार्ट सिटी का दर्जा मिला है तब से ही शहर जाम शहर के नाम से जाना जाने लगा है। कई बार तो ट्रैफिक पुलिस भी बेबस नजर आती है।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें