बिहार विधानसभा चुनाव 2025

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisements
ad
Advertisements

पारदर्शी नामांकन प्रक्रिया सुनिश्चित कराना प्राथमिकता

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के तहत नामांकन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को जिला प्रशासन द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई है । नामांकन प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित हो, इसके लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन स्वयं लगातार निरीक्षण कर रहे हैं।

शुक्रवार को उन्होंने गायघाट, पारू और कुढ़नी विधानसभा क्षेत्रों के नामांकन स्थलों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने निर्वाची पदाधिकारियों (RO) को स्पष्ट निर्देश दिया कि नामांकन के दौरान किसी भी अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और नामांकन प्रक्रिया पूरी तरह से निष्पक्ष और पारदर्शी हो।


जिलाधिकारी ने सीसीटीवी पर विशेष बल देते हुए कहा कि ऑफिस के अंदर और बाहर की सीसीटीवी लगातार चलती और रिकॉर्डिंग होती रहनी चाहिए। और साथ ही कहा कि मतगणना के बाद 45 दिनों तक सुरक्षित रखने का निर्देश दिया।

Advertisements
Advertisements
Advertisements


उन्होंने वीडियोग्राफी की समुचित व्यवस्था, हेल्प डेस्क की सक्रियता से लेकर समय और साफ सफाई पर विशेष बल दिया।


निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देश को जिलाधिकारी ने RO को बताते हुए स्पष्ट निर्देश दिया कि 100 मीटर के दायरे में केवल 3 वाहन ही अभ्यर्थी ला पाएंगे और RO कक्ष में अभ्यर्थी समेत 5 व्यक्ति ही जा सकेंगे

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Advertisements