ट्रंप का टूटा सपना…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

File foto

मारिया मचाडो को मिला शांति का नोबेल

यू एस प्रेसिडेंट डॉनल्ड ट्रंप का शांति का सपना आखिरकार टूट गया। डॉनल्ड ट्रंप ने खुद को शांति का नोबेल पुरस्कार के लिए दावेदारी भी किया था। 8 देशों ने उनके लिए पुरस्कार की गुहार भी लगाई थी। बावजूद इसके उन्हें शांति का नोबेल पुरस्कार नहीं मिला सका।

मारिया मचाडो को मिला शांति का नोबेल पुरस्कार*

मचाडो वेनेजुएला की विपक्षी नेता हैं। उन्हें यह पुरस्कार वेनेजुएला में तानाशाही से लोकतंत्र की ओर शांतिपूर्ण बदलाव लाने और लोकतांत्रिक अधिकारों को बढ़ावा देने के लिए दिया गया। वेनेजुएला में तानाशाही की जो स्थिति है इसमें काम करना बहुत मुश्किल है। मचाडो ने सुमाते नामक संगठन बनाया जो वेनेजुएला के लोगों की बेहतरी के लिए काम करती है। इसमें विजेता को 11 मिलियन स्वीडिश क्रोना जो 10.3 करोड़ भारतीय रुपए है। इसके साथ सोने का मेडल और प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

डॉनल्ड ट्रंप की दावेदारी…

7 देशों में शांति स्थापित कराने  की बात करने वाले ट्रंप बीते कई महीनों से शांति का नोबेल पुरस्कार के लिए दावेदारी पेश का रहे थे।  8 देश जिसमें पाकिस्तान इजराइल, अज़रबैजान माल्टा,कंबोडिया, आर्मेनिया अमेरिका जैसे देश रहे जिन्होंने ट्रंप को शांति का नोबेल पुरस्कार के लिए नॉमिनेट भी किया था।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें