इम्तेहान ने ली जान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रेम साबित करने को लड़की ने ले ली जान, छत्तीसगढ़ के कोरबा की घटना

छत्तीसगढ़ के कोरबा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां लड़के को प्यार की सच्चाई खुद की जान देकर चुकानी पड़ी।


कोरबा जिले के लेमरू थाना की पुलिस ने घटना को लेकर जो खुलासे किए उसके अनुसार देवपहरी गांव निवासी कृष्ण कुमार पण्डो सोनारी निवासी लड़की से प्यार करता था। इस बात की जानकारी लड़की के परिवार जनों को मिली तो उन्होंने लड़के को अपने घर बुलाया। जब लड़का 25 सितंबर को उनके घर गया। जहां लड़की के परिजनों ने कथित तौर पर लड़के से कहा कि अगर वह लड़की से सच्चा प्यार करता है उसे एक शर्त माननी पड़ेगी। शर्त के मुताबिक लड़की के परिजन जो खिलाएंगे वो खाना पड़ेगा। लड़के के हां कहने पर लड़के को जो खाने के लिए दिया गया। कहा जा रहा है कि उस खाने में जहर मिला हुआ था।
लड़के ने अपना प्यार साबित करने के लिए वो जहर खा लिया।

ये सारी जानकारी बाद में उसने अपने परिवार वाले को बताई। परिवार वाले लड़के को लेकर लेमरू के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गए, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में ही इलाज के दौरान 8 अक्टूबर को उसकी मृत्यु हो गई।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस उसके परिजनों से जानकारी लेकर आगे की जांच में जुट गई है।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें