बराबर सीट पर लड़ेगी बीजेपी जदयू

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisements
ad
Advertisements

बिहार एनडीए में सीटों का फॉर्मूला तय

101 101 सीट पर हुआ बंटवारा

लंबे मैराथन के बाद निर्णय

आखिरकार लंबे बातचीत और मैराथन बैठकों के बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में सीटों का बंटवारा हो गया। इस बंटवारे में बीजेपी और जेडीयू को बराबर की हिस्सेदारी मिली है, जबकि छोटे सहयोगियों को भी सम्मानजनक सीटें दी गई हैं।

गठबंधन को संतुलित और व्याहारिक स्तर पर बनाए रखने में यह फैसला अहम माना जा रहा है।2020 के चुनावों के प्रदर्शन और मौजूदा स्थिति को देखते हुए यह NDA के बीच का यह सीट बंटवारा आपसी सामंजस्य को बढ़ावा देनेवाला दिखाई देता है।

छोटे दलों को भी गठबंधन में उनकी राजनीतिक ताकत के अनुसार सीट बंटवारे में जगह दी गई है।  चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) (LJP-RV) को यहां 29 सीटें दी गई हैं। यह संख्या उनके  राजनीतिक प्रभाव और दलित वोट बैंक पर पकड़ को भी दिखाता है। जबकि उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) और जीतन राम मांझी की हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) को 6-6 सीटें बंटवारे में दी गई हैं।इस तरह, एनडीए ने अपने सभी सहयोगियों के साथ एक व्यापक चुनावी गठबंधन तैयार कर लिया है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

BJP- 101
JDU- 101
LJP(R)- 29
RLM- 06
HAM- 06

सीट बंटवारे की आधिकारिक घोषणा के बाद अब सारी पार्टियां उम्मीदवारों के चयन पर और जमीनी स्तर पर प्रचार की रणनीति पर ध्यान देने में लग गई हैं। जिससे पूरी एकजुटता के साथ NDA पूरी तैयारी के साथ दूसरी पार्टियों और गठबंधन के साथ मुकाबला कर सके

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Advertisements