मिलन व सम्मान समारोह का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisements
ad
Advertisements

माध्यमिक विद्यालय शिक्षण प्रणाली, शिक्षक तथा संसद में प्रतिधित्व रहे समारोह के मुख्य स्तंभ

शिक्षकों का सम्मान समारोह

शिक्षकों ने एम पी साइंस कॉलेज मुजफ्फरपुर में मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसमें बड़ी संख्या में सामान्य शिक्षक, प्रधानाध्यापक सहित लाइब्रेरियन मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ जे एन राय ने किया। इस समारोह में शिक्षकों की दशा और दिशा को सुधारने की आवश्यकता पर जोर दिया।

शिक्षकों के वेतनमान पर बोलते हुए चितरंजन कुमार ने कहा कि शिक्षकों की मूल जमीन ही काट दी गई है। साथ ही मुख्य वक्ता डॉ नरेंद्र प्रसाद सिंह ने शिक्षकों की भावना से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि शिक्षकों के दुख दर्द को समझने वाले प्रतिनिधि की आवश्यकता है तभी माध्यमिक विद्यालयों की दशा सुधरेगी। शिक्षक राष्ट्र के निर्माता होते हैं, वे सड़क पर हैं लेकिन संसद में कोई हंगामा नहीं हैं। वही जे एन राय ने कहा कि शिक्षक कुशल प्रतिनिधित्व ना मिलने के कारण बेचैन हैं।

कार्यक्रम में मंच संचालन डॉ अनिता सिंह ने और धन्यवाद ज्ञापन डॉ मनोरंजन कुमार ने किया। इस समारोह में बड़ी संख्या में शिक्षक प्रधानाध्यापक और लाइब्रेरियन मौजूद रहे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Advertisements