खबर का असर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सुबह सुबह मोहल्लों में पहुंची कूड़ा उठाव की गाड़ियां…शिकायतों पर नगर निगम ने लिया संज्ञान

Khabarjindagi.com News Portal पर खबर प्रसारित होने के बाद मुजफ्फरपुर नगर निगम कुंभकर्णी नींद से जगी और अब सुबह सुबह कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां मोहल्लों और सड़कों पर कूड़ा उठाते दिखी। रहवासियों और आम नागरिकों के द्वारा कई बार शिकायतें की गई, लेकिन नगर निगम के अधिकारी कानों में तेल डाल कर कुंभकर्णी नींद में सोए थे। लेकिन जैसे ही  khabarjindagi.com के website Portal की खबर शेयर होना शुरू हुआ तो आज खबर का असर भी दिखा। 

कूड़े से शहर परेशान

मोहल्ले वासियों ने ली राहत की सांस

सिकंदरपुर बीबीगंज ब्रह्मपुरा लक्ष्मी चौक और सरैयागंज टावर के नजदीकी मोहल्लों में खुशी का माहौल देखा गया। स्थानीय लोगों का कहना था कि छठ पर्व और विधानसभा चुनाव जो मुजफ्फरपुर में 6 नवंबर 2025 को है, के नजदीक आते ही नगर निगम की सफाई व्यवस्था सही होती दिख रही है।

दिन में कूड़ा उठाव से होती थी परेशनी

आपको बताते चले कि मुजफ्फरपुर नगर निगम को कई बार शिकायतें की गई थी मोहल्लों के मुहाने और सड़कों से दिन में कूड़ा उठाने के कारण सड़को पर जाम की स्थिति बन जाती थी। कई बार खुले कूड़ा गाड़ियों से कूड़ा सड़कों पर गिरता रहता था। कई बार कूड़ा उठाव गाड़ियों से कूड़ा लोगों पर गिरने लगता था। इस वजह से रहवासियों में संक्रमण फैलने के भय से डर का माहौल था

नगर निगम की समस्या और मजबूरी

मुजफ्फरपुर नगर निगम की अपनी एक अलग ही मजबूरी है। कूड़ा प्रभारी कमल किशोर के अनुसार नगर निगम के पास गाड़ियां और कामगारों की संख्या कम है, जिससे ये परेशानी बनी हुई है।फिर भी व्यवस्था निरंतर सही करने का प्रयास किया जा रहा है।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें