
मुजफ्फरपुर शहर में 5 घंटे की बत्ती गुल ने एक चौथाई शहर को सड़को पर ला दिया। लगभग 1 लाख की आबादी हल्कान दिखी।शहर में बुधवार सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर के 3:00 बजे तक दो फीडरों से बिजली गुल रही।
बाजार समिति फीडर में 2 घंटे तो रेवा फीडर में 3 घंटे के लिए बिजली की आपूर्ति बंद रखी गई थी। बिजली नहीं रहने से पानी के लिए भी लोगों को परेशानी उठानी पड़ी है और इन इलाकों में तकरीबन 1 लाख की आबादी प्रभावित हुई है।
विभाग का कहना है कि मेंटेनेंस वर्क को लेकर 33 KV बाजार समिति फीडर से सुबह 10 बजे से दिन के 12 बजे तक सप्लाई बंद रखी गई। इस दौरान तारों की जांच, तकनीकी सुधार, पुराने इंसुलेटर बदला गया। ट्रांसफॉर्मर पॉइंट पर मरम्मत का काम भी हुआ। साथ ही इलाके में जर्जर तार और पोल को ठीक किया गया। इससे दादर, अखाड़ाघाट, नाजिरपुर, जियालाल चौक, बखरी, पुनास, चकबुलाह, बाजार समिति के आसपास बिजली गुल रही।
वहीं दिन के 12 बजे से दोपहर के 3 बजे तक माड़ीपुर पीएसएस में ब्रेकर बदलने हेतु 11 KV रेवा रोड फीडर बंद रखा गया है। 3:00 के बाद ही ये फ़ीटर चालू हुआ। इस 3 घंटे में माड़ीपुर ओवरब्रिज, उर्मिला होटल के नजदीकी का इलाका, इमलीचट्टी, जूरन छपरा रोड नंबर 1,2,3 और 4, के साथ साथ जूरन छपरा मुख्य सड़क और महेश बाबू चौक प्रभावित रहे।










