मतगणना के दिन बंद रहेंगे सारे शिक्षण संस्थान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisements
ad

मतगणना के दिन 14 नवंबर 2025 को स सभी तरह के स्कूल, शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। मतगणना के अवसर पर पटना और मुजफ्फरपुर के नगर निगम क्षेत्र सहित निकटवर्ती बोचहा एवं मुसहरी प्रखंडों में स्थित सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों तथा कोचिंग संस्थानों में 14 नवंबर को शैक्षणिक गतिविधियाँ स्थगित रहेंगी। इस संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने आदेश जारी किया है।


जिलाधिकारी ने बताया कि 14 नवंबर को कृषि उत्पादन बाजार समिति, अहियापुर, मुजफ्फरपुर के परिसर में विधानसभा चुनाव की मतगणना का कार्य संपन्न होगा। मतगणना केंद्र के आसपास बड़ी संख्या में वाहनों के आने-जाने के कारण शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात नियंत्रण आवश्यक है। इसी वजह से विद्यालय बसों एवं कोचिंग संस्थानों के वाहनों के परिचालन में कठिनाई की संभावना है।

जिलाधिकारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी तथा अनुमंडल पदाधिकारी (पूर्वी) को आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाये रखने के दृष्टिकोण से लिया गया है।
गौरतलब है कि मतगणना दिवस पर प्रशासन द्वारा संपूर्ण क्षेत्र में विशेष यातायात नियंत्रण प्लान लागू की गई है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Advertisements