बिहार चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी का शंखनाद..समस्तीपुर में पहली जनसभा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री मोदी  शुक्रवार को बिहार पहुंचे हैं, जहां समस्तीपुर और बेगूसराय में उनकी जनसभा है। जनसभा के लिए निकलने से पहले उन्होंने कर्पूरी ग्राम में पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके परिजनों से भी मिले।समस्तीपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए चुनाव को लेकर एक नया स्लोगन दिया “नई रफ्तार से बढ़ेगा बिहार जब फिर से आएगी एनडीए सरकार”

समस्तीपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि “जननायक” की उपाधि की चोरी हो रही है। उन्होंने राहुल गांधी और तेजस्वी का नाम लिए बगैर कांग्रेस और राजद पर जोरदार प्रहार किया। आज कल इन दोनों को पार्टी के नेता बिना किसी उपलब्धि के जननायक की उपाधि देने में लगे हुए हैं

पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस-राजद के शासनकाल में 1 रुपए केंद्र से दिया जाता था तो रस्ते में ही 85 पैसा गायब हो जाता था और विकास के लिए मात्र 15 पैसे बचता था। ये कह कर मोदी राजीव गांधी के भाषण की याद दिल दी।

उन्होंने सरकार के विभिन्न योजनाओं से आर्थिक लाभ की बात करते हुए कहा कि गरीबों किसानों के लिए बैंक के दरवाजे बंद थे। गरीबों किसानों का हक मारा जा रहा था।लेकिन बिहार और केंद्र सरकार ने मिलकर इनके हक का पैसा देना शुरू किया। किसान समृद्धि योजना, डीबीटी, सड़को का जाल, मुद्रा योजना, महिला सशक्ति योजना, जीविका दीदियों, फ्री राशन सहित कई सारी योजनाओं से बिहार को लाभ मिलने की बात की।

मोदी ने कहा कि बिहार के किसानों के खातों में अब तक 28 हजार करोड़ भेजी जा चुकी है। केवल समस्तीपुर के किसानों को 8 हजार करोड़ की राशि किसान समृद्धि योजना के तहत दी गई है। उन्होंने महागठबंधन पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि ये योजनाओं की राशि की चोरी करते हैं। जनता का पैसा जनता को मिलता रहे इसलिए गठबंधन की सरकार जरूरी है।

पीएम ने कहा कि नीतीश जी, जीतनराम मांझी जी, चिराग पासवान, उपेंद्र कुशवाहा के साथ मिलकर काम कर रहे हैं, और काफी हद तक बिहार को मुसीबत से निकाला है। अब विकास का नया दौड़ यहां शुरू हुआ है। आप कही भी 50 किलोमीटर के अंदर चले जाइए, आपको बिहार और केंद्र सरकार की कोई न कोई विकास का कार्य होता हुआ दिखेगा। मंच पर सीएम नीतीश के अलावा पूर्व सीएम जीतनराम मांझी सहित कई केंद्रीय मंत्री भी मौजूद थे।

बेगूसराय में उन्होंने छठ पर्व और दिवंगत शारदा सिन्हा की चर्चा कर अपने भाषण की शुरुआत की है।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें