बारिश में भींगते पहुंचे परीक्षार्थी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisements
ad
Advertisements

भींगते बच्चों को देख केंद्राधीक्षक ने समय से पहले केंद्र में कराया प्रवेश

मोंथा चक्रवात के दस्तक से पूरा बिहार उसके जद में हैं। पिछले 24 घंटे से पूरा बिहार झमाझम बारिश से सराबोर है, वही इस बारिश से ठंड की सिहरन भी महसूस हो रही है। इसी बारिश में पहले से शुक्रवार को निर्धारित सिमुलतला आवासीय प्रवेश परीक्षा में शामिल होने केंद्र पर परीक्षार्थी पहुंचे। केंद्र के बाहर बारिश में भींगते बच्चों को देख केंद्राधीक्षक ने समय से पहले केंद्र पर प्रवेश करने की अनुमति दी।

जिले में एक केंद्र पर यह परीक्षा हो रही है। चैपमैन गर्ल्स प्लस टू स्कूल में सिमुलतला आवासीय परीक्षा का एक मात्र केंद्र बनाया गया है। परीक्षा 1:00 बजे से लेकर 3:30 बजे तक है। इसके लिए 12:00 तक बच्चों को प्रवेश की अनुमति दी गई थी।

मौसम खराब होने की वजह से बच्चे सुबह 10:00 बजे से ही केंद्र पर पहुंचने लगे थे। ऐसे में इन सभी बच्चों की जांच कर केंद्र के भीतर इन्हें प्रवेश दे दिया गया। जिले में एक केंद्र पर यह परीक्षा हो रही है। कक्षा 6 में नामांकन को लेकर यह परीक्षा ली जा रही है।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ready for a more memorable dating experience? Explore luxury dating to meet people who share your interests, lifestyle, and appetite for a genuine connection.
A well-designed dating site helps compatible people connect through shared interests, making sugar dating more enjoyable and likely to lead to meaningful conversations.