पुरुषोत्तम पुर गांव में महिला की संदिग्ध मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप

मनियारी थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर गांव में शुक्रवार को एक महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। इसकी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। हालांकि स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत कराया गया। फिलहाल दोनो पक्ष आपस मे समझौता करने में जुटे है।

इस संबंध में स्थानीय रहवासी कुछ भी बताने से परहेज कर रहे है। स्थानीय मुखिया प्रमोद कुमार ने बताया कि महिला लंबे समय से बीमार चल रही थी। इसी वजह से उसकी प्राकृतिक मौत है। इधर, मनियारी थानेदार जेपी गुप्ता ने बताया कि घटना की सूचना के बाद मौके पर गस्ती दल को भेजा गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें