मतदान कर्मियों को बूथ पर ही मिलेगा खाना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisements
ad
Advertisements

मुजफ्फरपुर में मतदान दिवस पर कर्मियों के लिए जिलाधिकारी की बड़ी सौगात…अब बूथ पर ही नाश्ता और भोजन की हुई गुणवत्तापूर्ण व्यवस्था


बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के तहत 6 नवंबर को होने वाले मतदान के दौरान मतदान कर्मियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने एक सराहनीय पहल की है। उन्होंने सभी मतदान केंद्रों पर कार्यरत कर्मियों के लिए सस्ता, पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण नाश्ता व भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित की है।


जिलाधिकारी ने इस व्यवस्था के सफल और सुचारु क्रियान्वयन हेतु जिला शिक्षा पदाधिकारी को  निर्देश दिया है कि सभी मतदान केंद्रों पर भोजन और नाश्ते की व्यवस्था समय पर और गुणवत्तापूर्ण हो। इसके लिए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEO) और प्रखंड साधन सेवी को सक्रिय एवं तत्पर रहकर सुनिश्चित करने का आदेश दिया है।

जिलाधिकारी ने कहा कि यह व्यवस्था न केवल विद्यालयों में स्थित मतदान केंद्रों के लिए होगी, बल्कि विद्यालय से बाहर स्थित बूथों, पुलिस बल, एवं अन्य तैनात कर्मियों के लिए भी समान दरों पर की जाएगी। इसके लिए प्रखंड साधन सेवी को निर्देश दिया गया है कि वे आवश्यकता अनुसार भोजन बनाने के उपकरण, बर्तन और अन्य संसाधनों की टैगिंग सुनिश्चित करें।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

विद्यालय में ही बनेगा चाय नाश्ता और खाना

जिन मतदान केंद्रों का संचालन विद्यालयों में हो रहा है, वहां के मध्याह्न भोजन योजना के तहत कार्यरत रसोइया सह सहायकों के माध्यम से मतदान कर्मियों के लिए नाश्ता और भोजन की व्यवस्था की जाएगी। वहीं, जिन मतदान केंद्रों का स्थान विद्यालय से अलग है, वहां भी निकटतम विद्यालयों से टैगिंग की गई है ताकि वहां कार्यरत कर्मियों को भी समय पर भोजन उपलब्ध कराया जा सके।


चाय नाश्ता और खाना का तय हुआ रेट
मतदान कर्मियों को सस्ती दरों पर भोजन मिल सके, इसके लिए भोजन एवं नाश्ते की दर सरकारी स्तर पर निर्धारित की गई हैं।

नाश्ता: पुरी, सब्जी और अचार – ₹60 प्रति प्लेट

भोजन: चावल, अरहर दाल, हरी सब्जी, सूखी सब्जी और पापड़ – ₹100 प्रति प्लेट

चाय: 100 मिली. दूध वाली चाय – ₹10 प्रति कप

इन दरों को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा है कि मतदान कर्मियों से निर्धारित दर से अधिक शुल्क नहीं लिया जाएगा।

जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया है कि वे अपने विद्यालयों में कार्यरत रसोइया सह सहायकों को भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और समयबद्धता बनाये रखने के लिए सख्त निर्देश दें। भोजन पूरी तरह हाइजेनिक और संतुलित हो, इसके लिए भी सभी स्तर पर निगरानी की जाएगी।

इस संबंध में जिलाधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि भोजन या नाश्ता की व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता पाये जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मतदान के दिन अत्यंत जिम्मेदारी के साथ ससमय नाश्ता, भोजन, चाय की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

मतदानकर्मियों में उत्साह

इस निर्णय से मतदान कर्मियों में उत्साह का माहौल है। उनका कहना है कि  इस बार जिलाधिकारी की पहल से उन्हें बूथ से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी बल्कि कार्य स्थल पर ही नाश्ता और भोजन सस्ते दर पर उपलब्ध हो जाएगी।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ready for a more memorable dating experience? Explore luxury dating to meet people who share your interests, lifestyle, and appetite for a genuine connection.
A well-designed dating site helps compatible people connect through shared interests, making sugar dating more enjoyable and likely to lead to meaningful conversations.