लाइन होटल पर गोली बारी… वेटर को लगी गोली

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisements
ad
Advertisements

बिल भुगतान को लेकर हंगामा..हथियार समेत पांच गिरफ्तार..सासाराम की घटना


सासाराम के शिवसागर थाना क्षेत्र के एक लाइन होटल में भोजन के बाद बिल भुगतान को लेकर हुए विवाद में वेटर को गोली मार दी गई। घटना में वेटर बुरी तरह जख्मी हो गया। जिसे चिंताजनक स्थिति में इलाज के लिए वाराणसी भेजा गया है। वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक पिस्टल, दो मैग्जीन, एक दर्जन जिंदा कारतूस, छह खोखा, एक टाटा नेक्सन चार पहिया वाहन के साथ पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जबकि अन्य फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सासाराम-1 दिलीप कुमार ने बताया कि गुरूवार रात करीब 1.15 बजे पुलिस को सूचना मिली कि शिवसागर थाना क्षेत्र के एनएच दो किनारे स्थित होटल हाइवे हंगामा में हंगामे की सूचना मिली थी। पुलिस तत्काल वहां पहुंची तो पता चला कि खाना खाने के बाद होटल कर्मियों व ग्राहकों के बीच भुगतान को लेकर विवाद हो गया। बताया जाता है कि इसके बाद ग्राहकों द्वारा गोलीबारी की गई। जिसमें लाइन होटल में काम करने वाले वेटर नीतीश को गोली लग गई। जो ग्राम करमा, भयारी थाना सिंधगढ़ जिला गया का रहने वाला था। उसे बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी भेजा गया है।

एसपी के निर्देश पर आरोपितों की गिरफ्तारी, हथियार की बरामदगी व अन्य साक्ष्य संकलन के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सासाराम 1 के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। अनुसंधान के क्रम में होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज को खंगाला गया। इसके बाद घटना में शामिल सभी सात आरोपितों की पहचान की गई। घटना स्थल से 7.65 एमएम के दो खोखे व एक मिस फायर गोली मैग्जीन लगा पिस्टल-01, खाली मैग्जीन-01, 32 बोर जिंदा कारतूस-04, 7.65 बोर का जिंदा कारतूस-04,12 बोर का खोखा-04, 12 बोर का जिंदा कारतूस-03, पिस्टल का होलिस्टर-01, मोबाइल-04, और एक टाटा नेक्सन चार पहिया वाहन जब्त किया गया।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए भद्रशीला टोला स्थित मुख्य अभियुक्त ब्रजेश कुमार यादव पिता स्व. मुखलाल सिंह ग्राम भद्रशीला टोला थाना शिवसागर के घर छापेमारी की गई। जहां से से चार आरोपितों व एक अन्य को दूसरे जगह से गिरफ्तार किया गया। छापेमारी के क्रम में ब्रजेश के घर से एक लोडेड पिस्टल व कई गोलियां बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपितों में अशोक कुमार पिता स्व. रामप्रसिद्ध सिंह ग्राम औदानी बिगहा थाना काराकाट, गोपाल कुमार पिता स्व. आलोक सिंह, प्रगति कुमार पिता विनोद कुमार सिंह दोनों ग्राम भारतलवा थाना चेनारी, अनुप लाल मंडल पिता रामाशीष सिंह ग्राम भद्रशीला थाना शिवसागर, सिराजु‌द्दीन राइन पिता याकूब राइन ग्राम व थाना शिवसागर शामिल हैं।

शिवसागर थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपित ब्रजेश का पूर्व में अपराधिक इतिहास रहा है। वहीं घटना में शामिल अन्य आरोपितों के अपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है। छापेमारी में थानाध्यक्ष रितेश कुमार सिंह समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल थे।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ready for a more memorable dating experience? Explore luxury dating to meet people who share your interests, lifestyle, and appetite for a genuine connection.
A well-designed dating site helps compatible people connect through shared interests, making sugar dating more enjoyable and likely to lead to meaningful conversations.