शाम 5 बजे थम जाएगा चुनावी शोर…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

121 विधानसभा में 6 नवंबर को होना है मतदान

पहले चरण का मतदान 6 नवंबर गुरुवार को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होना है जिसके लिए आज शाम 5 बजे प्रचार का शोर खत्म हो जाएगा। और नेताओं की रैलियों का रेला भी बंद हो जाएगा। इसमें 121 विधानसभा के प्रत्याशियों की किस्मत EVM में बंद हो जाएगी। जिसमें 3.75 मतदाता 1314 उम्मीदवारों के किस्मत का फैसला करेंगे। पहले चरण में 18 जिलों में चुनाव होना है।

मंगलवार को राजनीतिक दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों ने प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। आज कई बड़े नेताओं की रैली है। कई विधानसभा में तो रोड शो भी आयोजित किए गए है। सुबह से ही सड़को पर कानफोड़ू आवाज में अलग हिंदी और भोजपुरी गीतों के तर्ज पर प्रत्याशियों के नाम पर गीत बनाए गए। नेताओं की रैलियों के कारण सड़कों पर जाम तक देखने को मिल रहा है। ट्रैफिक और थाना पुलिस निकर सड़को पर लगे जाम को हटाने में व्यस्त दिखे।

पहले चरण के लिए कुल 45341 बूथ स्थापित किए गए हैं जिसमें ग्रामीण क्षेत्र में 36733 तो शहरी क्षेत्र में 8608 बूथ स्थापित किए गए हैं। 926 बूथ महिलाओं द्वारा तो 107 बूथ का संचालन दिव्यांगजनों द्वारा किया जाएगा। 320 मॉडल बूथ बनाए गए हैं। औसतन 827 मतदाता प्रति बूथ मतदान करेंगे।

विधानसभा चुनाव के शेड्यूल के मुाबिक 6 नवंबर को पहले चरण में मधेपुरा, सहरसा, नालंदा, पटना, भोजपुर, बक्सर, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, बेगूसराय, मुंगेर, लखीसराय, खगड़िया, शेखपुरा में वोटिंग होना है।

मुजफ्फरपुर से निर्दलीय उम्मीदवार संजय कुमार केजरीवाल ने कहा कि त्योहारों के कारण चुनाव प्रचार का बहुत कम वक्त मिला। लेकिन जो भी वक्त मिला लोगों से लगातार मिलकर अपनी योजनाओं का विस्तार से चर्चा किया। क्यूंकि मुजफ्फरपुर पहले से मेरी कर्मभूमि रहीं है, तो लोगों ने बड़े स्नेह के साथ आशीर्वाद भी दिया।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें