प्रचार के अंतिम दिन संजय केजरीवाल ने निकाला जुलुस.. उमरा जनसैलाब।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisements
ad

मुजफ्फरपुर में अंतिम दिन निर्दलीय प्रत्याशी संजय केजरीवाल ने रैली के माध्यम से लोगों से मुलाकात की। मुजफ्फरपुर की सड़कों पर लोगों ने पूरे गर्मजोशी के साथ संजय केजरीवाल का स्वागत किया और उनकी रैली के साथ होते गए।

संजय केजरीवाल की रैली मुजफ्फरपुर में दीवान रोड से शुरू होकर हरिसभा चौक, साहू रोड, सोनार पट्टी, छता बाजार, सरियागंज, कंपनी बाग, सूतापट्टी से होते हुए जवाहरलाल रोड, कल्याणी चौक पर पहुंची। हर तरफ गैस चूल्हा छाप की गूंज रही। यहां नुक्कड़ सभा का आयोजन हुआ जहां सैकड़ों की भीड़ जमा थी। श्री केजरीवाल ने कहा कि जनता का साथ ही मेरी जीत है।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Advertisements