बज्जिकांचल राज्य की स्थापना का उद्देश्य गरीबी से मुक्ति दिलाना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बज्जिका विकास पार्टी ने मनाया पार्टी का 26 वां स्थापना दिवस

बज्जिकांचल के सर्वांगीण विकास के लिए 25 वर्ष पूर्व बज्जिकांचल पार्टी की स्थापना की गई। सोमवार को स्थापना दिवस पर ये बाते पार्टी अध्यक्ष देवेन्द्र राकेश ने कही। उन्होंने कहा कि बज्जिकांचल विकास पार्टी तन-मन-धन से बज्जिकांचल के विकास को लेकर समर्पित है। बज्जिकांचल में प्राकृतिक संसाधनों की कमी नहीं है, लेकिन इच्छा शक्ति की बहुत कमी है। जिसके कारण लोकतंत्र के अगुआ की संतान आज रोजी -रोजी-रोटी के लिए दर-दर भटक रही हैं और गरीबी में जीवन यापन कर रही है। पार्टी उपाध्यक्ष उदय नारायण सिंह ने कहा कि बज्जिकांचल राज्य का उद्येश्य  लोगों को गरीबी से निजात दिलाना है साथ ही पढ़ाई,दवाई और कमाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करनी है। इस अवसर पर सुरेन्द्र ठाकुर, विनोद कुमार, जय नारायण साह, अजय कुमार, दीनबंधु सिंह, ठाकुर राजेश, अमलेन्दु प्रसाद सिंह, रघुवीर पंडित, अमरजीत कुमार, राजगीर पासवान एवं शिवम गोपाल ने भी अपने विचार रखे ।धन्यवाद ज्ञापित करते हुए पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष सुनीता सोनी ने कहा कि वह दिन अब दूर नहीं जब बज्जिकांचल भी राज्य बनेगा और मुजफ्फरपुर उसकी राजधानी होगी।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें