जेईई-नीट के बच्चे करेंगे फ्री आवासीय कोचिंग, 30 नवम्बर तक करे आवेदन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मेधावी बच्चों की आर्थिक बाधा के कारण मेडिकल-इंजीनियरिंग में जाने का सपना नहीं टूटेगा। इन बच्चों के सपनों को पूरा करने को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति इन्हें तैयारी करवाएगा। इसे लेकर आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बिहार बोर्ड जेईई-नीट का आवासीय कोचिंग कराएगा जो पूरी तरह नि:शुल्क होगा। यही नहीं आवासीय कोचिंग को लेकर छात्र छात्राएं नि:शुल्क आवेदन करेंगे। 30 नवम्बर तक नि:शुल्क आवेदन का मौका मिला है।

मुजफ्फरपुर समेत 9 प्रमंडलीय मुख्यालय में किसी एक का छात्र छात्राएं विकल्प दे सकते हैं। बिहार बोर्ड ने निर्देश दिया है कि ऐसे छात्र छात्राएं जो 10वीं बोर्ड सीबीएसई या अन्य बोर्ड से कर रहे हैं मगर 11वीं में बिहार बोर्ड में नामांकन लेने के इच्छुक हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं। दो वर्षीय यह कोर्स है। यही नहीं कोर्स के दौरान प्रत्येक विद्यार्थी को प्रति माह एक हजार रुपसे की छात्रवृति भी दी जाएगी।

प्रतिदिन पढ़ाई के अलावा इन छात्र छात्राओं के लिए अलग से डाउट क्लियरिंग कक्षा भी चलाई जाएगी। जेईई और नीट दोनों में 50 छात्र और 50 छात्राओं का अलग अलग बैच चलेगा। डीईओ कुमार अरविन्द सिन्हा ने कहा कि निर्धारित अवधि में आवेदन करने वाले विद्यार्थियों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। मुजफ्फरपुर में मोतीझील स्थित बीबी कॉलेजिएट के पास बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय में यह सुविधा दी गई है। यहां बच्चों के रहने से लेकर तमाम तरह की सुविधा मिलेगी।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें