जीविका दीदियों का नशा मुक्ति का अभियान बना जन-जन की पहचान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisements
ad

“हम शपथ लेते हैं कि हम सभी शराब और नशीली पदार्थों के दुरूपयोग की रोकथाम में सहयोग करेंगे। हम यह वचन देते हैं कि किसी भी प्रयोजन के लिए किसी भी प्रकार से हानिकारक अथवा अवैध पदार्थों के सेवन नहीं करेंगे और अन्य को भी समझाने का हर संभव प्रयास करेंगे” नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को जीविका दीदियों ने यह शपथ लिया।

मुजफ्फरपुर जिले के सभी प्रखंडों में जीविका से सम्बद्ध सभी सामुदायिक संगठनो में जीविका दीदियों ने नशामुक्ति दिवस मनाया। राज्य सरकार के निर्देश पर प्रति वर्ष 26 नवंबर को नशा मुक्ति दिवस मनाया जाता है। जीविका दीदियों के आग्रह पर ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में पूर्ण शराबबंदी की घोषणा की थी। 

नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शपथ के साथ ही कई प्रकार के जन-जागरूकता कार्यक्रम जीविका से संबद्ध सामुदायिक संगठनो द्वारा आयोजित किये गए। जिसमे सुबह में जीविका दीदियों ने प्रभात फेरी निकाली और ग्रामीणों से नशा नहीं करने की अपील की। इसके बाद जीविका दीदियों ने बैठक कर गाँव-समाज को नशा मुक्त बनाने हेतु शपथ लिया। बैठक में जीविका दीदियों ने शराब के सेवन एवम विक्री के खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए संकल्प लिया गया।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

बैठक के बाद रैली के माध्यम से “जीविका दीदी की यही पुकार, नशा मुक्त हो अपना बिहार, शराब का जो हुआ शिकार, उजड़ा उसका घर परिवार और नशा छोड़ेगा बिहार, तभी बनेगा सुखी समृद्ध बिहार” जैसे नारों के साथ लोगों से शराब मुक्त बिहार बनाने की अपील की। नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर जीविका दीदियों ने नशा मुक्ति अभियान से सम्बंधित स्लोगन की मेहँदी भी अपने हथेलियों पर लगवाई।

इसके साथ ही जीविका दीदियों ने मध् निषेध अभियान से संबंधित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का संबोधन सुना। नशा मुक्ति दिवस का आयोजित सभी 66 संकुल स्तरीय संघ में आयोजित किया गया। यहां नशा मुक्ति अभियान के तहत जीविका दीदियों ने उन महिलाओं को आमंत्रित किया जिन्होंने देशी शराब निर्माण एवं ताड़ी उत्पादन एवं बिक्री को छोड़कर जीविकोपार्जन योजना से लाभान्वित होते हुए समाज में मान-सम्मान के साथ खुशहाल जीवन व्यतीत कर रही हैं। सामुदायिक संगठनो की बैठक में महिलाओं ने सभी को बिहार में पूर्ण शराबबंदी के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रमों के आयोजन में कैडर और जीविका कर्मियों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Advertisements