किराया माफ करने का आश्वासन दे जोड़ा चक्रवृद्धि ब्याज..परेशान दुकानदार पहुंचे नगर निगम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisements
ad

2020 में कोराना काल के समय जहां लगभग पूरे साल शहर में वीरानगी छाई थी। दुकानें बंद पड़ी थी। लोगों के काम धंधे बंद पर चुके थे। रोजी रोजगारी तक बंद पड़ी हुई थी। इस समय में मुजफ्फरपुर नगर निगम के द्वारा नगर निगम के अंतर्गत संचालित दुकानदारो को आश्वासन दिया गया था कि कोराना काल का किराया माफ कर दिया जाएगा। लेकिन वो आश्वासन अब तक कोड़ा ही साबित हो रहा है।

दरअसल महेंद्र मार्ग, सदर हॉस्पिटल रोड में नगर निगम की लगभग 125 दुकानें हैं। यहां एक बात बता दूं कि नगर निगम ने सिर्फ जगह दिए हुए है और 10/8 की जगह के लिए किराए के रूप में हर महीने 640 रुपए लेती है। जिस पर लोगों ने खुद का कच्चा कमरा तैयार कर जीवन यापन के लिए दुकान तैयार किया हैं। जहां कोई बुनियादी सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं है। न ही पानी की सुविधा न शौचालय, इस सब के बावजूद जीवन यापन के लिए दुकान बना रोजगार कर रहे हैं।

अभी नगर निगम के द्वारा उक्त जगह के नवीनीकरण का कार्य किया जा रहा है। जिसके लिए दुकानदारों को पुराने किराए का भुगतान करने को कहा गया है। दुकानदार वशिष्ठ नारायण ओझा, राजकुमार शाह आदि जब किराए का भुगतान करने नगर निगम पहुंचे, तो उन्हें डबल झटका लगा जब उन्हें बताया गया कि पूरे किराए पर चक्रवृद्धि ब्याज और GST के साथ भुगतान करना पड़ेगा। वहां कोई बड़ी दुकानें नहीं बल्कि छोटी-छोटी दुकान जैसे चाय नाश्ता, ट्रंक बनानेवाले, फोटोस्टेट, पान दुकान जैसी दुकाने हैं।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

इस आदेश के आलोक में महेंद्र मार्ग के दुकानदारों ने एक पत्र अप नगर आयुक्त को सौंपा है। जिसके बाद khabarjindagi.com वेबसाइट से बात करते हुए उप नगर आयुक्त अमित कुमार ने स्वीकार किया कि उनके समक्ष आवेदन आया है और विचार कर नियमानुकूल कार्रवाई की जाएगी।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Advertisements
Ready for a more memorable dating experience? Explore luxury dating to meet people who share your interests, lifestyle, and appetite for a genuine connection.
A well-designed dating site helps compatible people connect through shared interests, making sugar dating more enjoyable and likely to lead to meaningful conversations.